पश्चिम बंगाल: कांस्टेबल ने कई पुलिस अधिकारियों के बनाया बंधक
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के झारग्राम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक जूनियर कांस्टेबल ने झारग्राम पुलिस लाइन में कई पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल रतन कुमार ने एक इमारत की छत पर कई पुरुष और महिला अधिकारियों को बंदी बना रखा है। इमारत के पास के फायरिंग की भी आवाज आ रही है। वहीं जो भी इमारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहा है वह उस पर फायरिंग कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के झारग्राम में गुरुवार को एक जूनियर कांस्टेबल ने झारग्राम पुलिस लाइन में कई पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया है। कांस्टेबल का नाम रतन कुमार बताया जा रहा है जो कि उस इमारत की छत है जहां कई पुरुष और महिला अधिकारियों को बंदी बनाया है। रतन लाल किसी को भी इमारत में घुसने नहीं दे रहा है और ना ही किसो की बाहर जाने दे रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने AK-47 राइफल ले रखी है।
बंधक बनाने की सूचना मिलने के तुरंत बाद बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। फिलहाल इमारत में बंधक बनाकर रखे गए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि जूनियर पुलिस कांस्टेबल ने यह कदम क्यों उठाया है। बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को बचाने को बचाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की गई है। बताया जा रहा है कि कम से कम एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई है।
#Thread: Junior Constable Vinod Kumar holds police officials, constables hostage at Jhargram Police Lines. He is armed & is opening fire at those trying to enter the police line to nab him.
— Pooja Mehta (@pooja_news) April 23, 2020
(Firing is audible in the video) @ZeeNews pic.twitter.com/b5Qm43GEeN












Click it and Unblock the Notifications