मोदी की हत्‍या की साजिश रचने वाला आतंकी रफीक गिरफ्तार, फोन पर कह रहा था 'पीएम को खत्‍म कर दो'

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की 'साजिश' रचने वाले आरोपी मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार कर 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने रफीक को टेलीफोन पर किसी प्रकाश नाम के कारोबारी से कथित तौर पर पीएम मोदी की हत्या की योजना से जुड़ी बाते करता हुआ पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद रफीक का फोन पर किसी से बात करते हुए 8 मिनट का एक ऑडिय क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यब बातचीत रफीक और ट्रांसपोर्ट के ठेकेदार प्रकाश के बीच हुई है। इसमें रफीक को यह कहते सुना गया है कि 'पीएम को खत्‍म कर दो'।

 1998 में हुए कोयंबटूर बम धमाकों का आरोपी है रफीक

1998 में हुए कोयंबटूर बम धमाकों का आरोपी है रफीक

गौरतलब है कि रफीक इससे पहले 1998 में हुए कोयंबटूर बम धमाकों का आरोपी रहा है और इसी वजह से उसने जेल भी काटी है। सजा काटने के बाद इस समय वह आजाद है। ब्लास्ट मामले में करीब 58 लोगों की मौत हुई थी और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। पुलिस ने कहा कि बातचीत मुख्यरूप से गाड़ियों के लिए पैसों से संबधित था।

हमने पीएम मोदी को खत्‍म करने का प्‍लान बना लिया है

हमने पीएम मोदी को खत्‍म करने का प्‍लान बना लिया है

मगर अचानक ब्लास्ट मामले में दोषी रहे शख्स को यह कहते सुना जा सकता है कि 'हमने पीएम मोदी को खत्म करने की योजना बना ली है। जब 1998 में लाल कृष्ण आडवाणी कोयंबटूर शहर की यात्रा पर थे, तब हमने ही बम फिट किया था।'

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है जिसमें धारा 153 ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 560 (आपराधिक धमकी) शामिल हैं। कोर्ट ने रफीक को 15 दिनों की न्यायिक कस्टडी में भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+