क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कुछ दिन पहले मिली नाव से आए हैं मुंबई के वो सभी संदिग्ध?

By Anujkumar Maurya
Google Oneindia News

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस को 7 सितंबर को रायगढ़ के नजदीक मोरा में एक नाव मिली थी। अब पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि क्या इस नाव का गुरुवार को उरण में बच्चों द्वारा देखे गए संदिग्धों से कोई संबंध है? आपको बता दें कि मुंबई के उरण में गुरुवार को कुछ स्कूली बच्चों ने हथियारों के साथ 5-6 संदिग्ध लोगों को देखा था।

mumbai police

महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पी बख्शी इस बात की छानबीन कर रहे हैं कि इस नाव का उरण में दिखे संदिग्धों से कोई संबंध है भी या नहीं? अगर है तो क्या संबंध है और अगर नहीं है तो यह नाव आखिर किसकी है?

मुंबई में दिखे संदिग्ध का पुलिस ने जारी किया स्केच!मुंबई में दिखे संदिग्ध का पुलिस ने जारी किया स्केच!

7 सितंबर को नौसेना और पुलिस को किसी संदिग्ध नाव के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद उस नाव का पीछा किया गया। इस काम में स्थानीय पुलिस की मदद भी ली गई। अंत में नाव तो मिल गई, लेकिन उस पर सवाल लोग भागने में कामयाब रहे। इसी के चलते पुलिस इस घटना को उरण की घटना के साथ जोड़कर देख रही है।

मुंबई में हथियारों के साथ दिखे 5-6 संदिग्ध, हाई अलर्ट पर नेवीमुंबई में हथियारों के साथ दिखे 5-6 संदिग्ध, हाई अलर्ट पर नेवी

गुरुवार की घटना के बाद बख्शी ने कहा कि नवी मुंबई की तरफ जाने वाले हर रास्ते पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं उन्होंने सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना देने में देरी होने की आलोचनाओं का भी खंडन किया। बख्शी बोले कि घटना के तुरंत बाद सुबह 7-8 बजे के बीच में नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर को इसकी सूचना दे दी गई थी।

Comments
English summary
police investigation to find connection between suspected boat with suspects of uran
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X