सुकेश चंद्रशेखर ने कोर्ट के बाहर से जैकलीन फर्नाडीस को विश किया Happy Valentine’s Day, कही ये बात
फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से 217 करोड़ रुपये वसूलने के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने आज यानी मंगलवार को जैकलीन फर्नांडीज को वेलेंटाइन डे की बधाई दी है।

Sukesh Chandrasekhar wish Jacqueline Fernandez Happy Valentines Day: 217 करोड़ रुपये वसूलने के आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर अपने अंदाज से चर्चा में आ गया है। ठग सुकेश ने तिहाड़ जेल से बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस को वेलेंटाइन विश किया है। जैकलीन फर्नांडीस का जिक्र करते हुए ठग ने कहा कि जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उनकी रक्षा करने की कोशिश करते हैं।" उन्हें मेरी तरफ से हैप्पी वेलेंटाइन डे।
फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से 217 करोड़ रुपये वसूलने के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने आज यानी मंगलवार को जैकलीन फर्नांडीज को वेलेंटाइन डे की बधाई दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत से बाहर ले जाए जाने के दौरान पत्रकारों से बात की। सुकेश से यह जब पूछा गया कि क्या उन्होंने अभिनेत्री नोरा फतेही को पैसे की पेशकश की, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि "मैं सोना खोदने वालों पर टिप्पणी नहीं करता।"
Recommended Video

करोड़ों रुपये की जबरन वसूली और एक व्यवसायी की पत्नी को ठगने के मामले में आरोपी को मंगलवार को मकोका में पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आज मामले में कुर्क की गई उनकी संपत्ति की नीलामी के मुद्दे पर सुनवाई की। बुधवार को दिल्ली की एक अदालत ने तिहाड़ जेल के तीन अधिकारियों को छह दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आर्थिक अपराधों की प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। वे दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
2021 में सुकेश के बड़े-बड़े कारनामे सामने आने लगे। फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि खुद को लॉ सेक्रेटरी बताकर एक शख्स ने उनसे 200 करोड़ रुपये की ठगी की है। उस अंजान शख्स ने अदिति से कहा था यदि वे पार्टी फंड में दान करती हैं तो वह उनके पति पर दर्ज मामलों को निपटाने में उनकी सहायता करेगा। अदिति ने अपनी शिकायत में यह भी कहा था कि कॉल लैंडलाइन से किया गया था और ट्रूकॉलर एप पर गृहमंत्री कार्यालय का नंबर दिखा रहा था। उस अंजान शख्स की पहचान सुकेश के रूप में की गई और उस पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया। आश्चर्य इस बात का था कि सुकेश उस समय दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद था और जेल के भीतर अय्याशी कर रहा था।
यह भी पढ़ें- Sukesh Chandrashekhar Case: चाहत खन्ना का खुलासा- शादी करना चाहता था सुकेश, घुटनों के बल बैठकर किया था प्रपोज












Click it and Unblock the Notifications