Sukesh Chandrashekhar Case: चाहत खन्ना का खुलासा- शादी करना चाहता था सुकेश, घुटनों के बल बैठकर किया था प्रपोज
सुकेश चंद्रशेखर मामले में एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि सुकेश ने तिहाड़ जेल में मुझे घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था।

Sukesh Chandrashekhar Case: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद है। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज, निक्की तंबोली, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल समेत चाहत खन्ना का नाम भी सामने आया। इनमें से कई एक्ट्रेसेस के सुकेश के साथ जेल में मिलने की चर्चा भी तेज हुई। अब अभिनेत्री चाहत खन्ना ने सुकेश चंद्रशेखर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

'मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा था'
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के सामने बयान देते हुए चाहत खन्ना ने पूरे मामले और सुकेश से अपने संबंध के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि सुकेश ने तिहाड़ जेल में उन्हें प्रपोज किया था। चाहत खन्ना ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुकेश ने जेल में मुझसे मिलने और फिर धोखा देने के लिए एक जाल बुना। मुझे बार-बार ब्लैकमेल किया जा रहा था। अपना नाम बताने के लिए फिरौती देने तक के लिए मजबूर किया गया।

'वो घुटनों के बल बैठा और फिर...'
चाहत खन्ना ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि सुकेश चंद्रशेखर घुटनों के बल बैठ गया और मुझे प्रपोज किया। फिर चाहत ने बताया कि वे शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं, तो सुकेश ने कहा कि उनका पति उनके लिए सही नहीं है। चाहत को सुकेश से साउथ टीवी चैनल के मालिक और दिवंगत जयललिता के भतीजे के तौर पर मिलवाया गया।
'वो मेरा फैन था'
ईटाइम्स से बातचीत में चाहत खन्ना ने बताया कि वो मेरे फैन थे और उन्होंने मेरा टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं देखा था। इसके बाद वे मुझसे मिलना चाहते थे। मैं घबरा गई और मैंने कहा कि तुमने मुझे यहां जेल में क्यों बुलाया। मेरा छह महीने का बच्चा घर में है और मैं यहां ये सोचकर आई कि कोई फंक्शन है। फिर इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती वो घुटने के बल पर बैठ गया और बोला कि वो मुझसे शादी करना चाहता है।

उसने कहा- 'मैं तुम्हारे बच्चों का पिता...'
मैंने चिल्लाते हुए कहा कि मैं शादीशुदा हूं और मेरे दो बच्चे हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि मेरे पति मेरे लिए सही आदमी नहीं हैं और वो मेरे बच्चों का पिता बनेगा। इतना सुनने के बाद मैं बहुत परेशान हो गई और फिर रोने लगी। चाहत ने कहा कि मैं भी पीड़ित हूं और मैंने भी बहुत कुछ झेला है। दुनिया को मेरे साइड की कहानी भी पता होनी चाहिए।
इस तरह पहुंची तिहाड़ जेल
चाहत खन्ना ने बताया कि एंजल नाम की एक महिला ने कहा कि वो कार्यक्रम में मेरे साथ चलेगी। इसके बाद दिल्ली के एक स्कूल पर उतरने के बाद हमने एक कार ली। लेकिन थोड़ी देर बात उसने कहा कि हमें कार बदलनी होगी क्योंकि इस कार को स्कूल में नहीं जाने दिया जाएगा। पिर हम एक ग्रे इनोवा में चले गए और इसके कुछ सेकेंड के बाद मुझे अहसास हुआ कि हम तिहाड़ जेल के बाहर हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications