'मेरे पति कुछ गलत नहीं कर सकते', फर्जी PMO ऑफिसर बन घूमने वाले 'कॉनमैन' किरण पटेल की पत्नी क्या बोली

Kiran Patel News: खुद को पीएमओ अधिकारी बताने वाले किरण भाई पटेल की पत्नी मालिनी पटेल ने कहा है कि उनके पति एक इंजीनियर हैं और वह खुद एक डॉक्टर हैं। मालिनी पटेल ने दावा किया है कि उनके पति कुछ भी गलत नहीं कर सकते हैं।

Kiran Patel wife Malini Patel

Kiran Patel wife Malini Patel: फर्जी पीएमओ ऑफिसर बनकर घूमने वाले 'कॉनमैन' किरण भाई पटेल की पत्नी मालिनी पटेल ने अपने पति का बचाव किया है। मालिनी पटेल ने कहा है कि उनके पति इंजीनियर हैं और वह कुछ भी गलत नहीं कर सकते हैं। खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का अधिकारी बताकर जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले किरण पटले की फिलहाल गिरफ्तारी हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद किरण पटेल की पत्नी ने अपना पक्ष रखा है।

किरण पटले पर क्या-क्या आरोप

किरण पटले पर क्या-क्या आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक किरण भाई पटेल ने जम्मू कश्मीर में सबको ये बताया कि वह प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में एक अतिरिक्त निदेशक (रणनीति और अभियान) के रूप में कार्यरत हैं। जम्मू-कश्मीर में वीवीआईपी सुविधा लेने के अलावा उन्होंने अपने लिए z+ सिक्योरिटी भी वहां ली थी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने फिलहाल किरण पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक किरण पटेल पहले भी ऐसा कई बार कर चुके हैं।

'मेरे पति इंजीनियर हैं और मैं एक डॉक्टर...'

'मेरे पति इंजीनियर हैं और मैं एक डॉक्टर...'

अब किरण भाई पटेल की पत्नी मालिनी पटेल ने कहा, ''मेरे पति एक इंजीनियर हैं और मैं एक डॉक्टर हूं। मेरे पति वहां (जम्मू-कश्मीर) विकास कार्य के लिए गए थे क्योंकि वह एक इंजीनियर हैं और कुछ नहीं। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। इस मामले को वहां हमारे वकील देख रहे हैं। मेरे पति कभी किसी के साथ गलत नहीं करेंगे। मैं इससे ज्यादा इस मामले पर नहीं बोलना चाहती हूं।''

हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि जब उन्होंने किरण पटेल से संपर्क किया तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। मालिनी पटेल ने कहा कि इस बारे में आप हमारे वकील इस बात की जानकारी देंगे।

कौन है किरण पटेल?

कौन है किरण पटेल?

किरण पटेल गुजरात अहमदाबाद के घोडासर की रहने वाले हैं। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि और गुजरात में उसके संपर्कों की जांच कर रही है। उसके खिलाफ गुजरात के अलग-अलग थानों में तीन मामले दर्ज हैं।

किरण पटेल ने दावा किया था कि उन्हें दक्षिण कश्मीर में सेब के बागों के लिए खरीदारों की पहचान करने के लिए सरकार द्वारा जनादेश दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि कुछ आईएएस अधिकारी उनसे खौफ में थे क्योंकि वह नई दिल्ली में उच्च पदस्थ नौकरशाहों और राजनेताओं के नाम छोड़ रहे थे।

किरण भाई पटेल कश्मीर घाटी की अपनी तीसरी यात्रा पर थे। 3 मार्च को सतर्क सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

कश्मीर में किरण पटेल ने क्या-क्या किया?

कश्मीर में किरण पटेल ने क्या-क्या किया?

किरण पटेल कश्मीर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान गुलमर्ग जैसे जगहों पर गए थे। उन्होंने यात्रा के दौरान दावा किया कि सरकार ने उन्हें क्षेत्र में होटल सुविधाओं में सुधार के लिए काम सौंपा है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि, किरण पटेल ने घाटी में शीर्ष नौकरशाहों के साथ कई बैठकें कीं, जिसमें अक्सर पोस्टिंग का वादा किया गया था।

राजनीतिक नेताओं के साथ अपनी बैठकों में, उन्होंने उन्हें बताया कि उन्हें "पीएमओ की ओर से" राजनीतिक स्थिति की नब्ज जांचने के लिए भेजा गया था। सुरक्षा कवर के साथ किरण पटेल ने नियंत्रण रेखा पर कमान पोस्ट, श्रीनगर में लाल चौक और दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में स्पाइस पार्क का दौरा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+