कांग्रेस वर्किंग कमेटी में किसानों और कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रस्ताव पास, व्हाटएसऐप चैट लीक में JPC की मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress Working Committee) की बैठक में आज (शुक्रवार) कई अहम प्रस्तास पास किए गए हैं। काग्रेस वर्किंग कमेटी ने किसानों के समर्थन में प्रस्ताव पास कर सरकार से उनकी मांगों को मानने की अपील की है। कोरोना वैक्सीन तैयार करने को लेकर कांग्रेस कमेटी ने वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया है और लोगों कसे अपील की है कि वो टीका लगवाएं। इसके साथ-साथ रिपब्लिक टीवी के मालिक अर्नब गोस्वामी के व्हाट्सऐप चैट लीक मामले में कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने प्रस्ताव पास करते हुए ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) जांच की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कराने को लेकर भी फैसला लिया गया है।

Recommended Video
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक किसान आंदोलन, कोरोना वायरस, अर्नब गोस्वामी व्हाट्सऐप चैट लीक के अलावा आने वाले विधानसभा चुनाव और कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर भी चर्चा हुई। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति ने किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहने का निर्णय किया। इसे लेकर हमने प्रस्ताव पास किया है। कार्यसमिति ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए ऊपर से नीचे के स्तर तक की कार्ययोजना तैयार की है।
वेणुगोपाल ने बताया है कि कांग्रेस कार्य समिति ने निर्णय लिया है कि जून 2021 तक निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाएगा। मधुसूधन मिस्त्री की अध्यक्षता वाले केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने कांग्रेस अध्यक्ष और संगठन के दूसरे पदों का चुनाव तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के बाद मई में कराने का फैसला लिया है। वहीं मई में ही अधिवेशन कराए जाने की भी बात कही है।
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्र की सरकार अहंकार से काम कर रही है। किसानों से जुड़े कानूनों को सरकार ने पहले जबरन, बिना बहस किए पास कर दिया। अब बैठकों का दौर चल रहा है।
अर्णब गोस्वामी के व्हाट्सऐप चैट लीक होने और इसमें बालाकोट के बारे में जिक्र होने पर सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा एक गंभीर विषय है। जो गोपनीय जानकारी लीक होने का मामला सामने आया है। उस पर सरकार की चुप्पी ठीक नहीं है। कोरोना महामारी पर सोनिया गांधी ने कहा कि हमें उम्मीद है टीकाकरण की प्रक्रिया सही ढंग से पूरी होगी। कोरोना संकट के दौरान सरकार की गलत नीतियों ने पहले ही काफी नुकसान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications