Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में आज CWC की बैठक, राहुल गांधी कर सकते हैं बड़ा फेरबदल

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होगी।

नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में संगठन में बदलाव संबंधी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुजरात चुनाव के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर भी चर्चा होगी। बैठक में 2जी स्पेक्ट्रम मामले पर विशेष अदालत के आए फैसले पर भी चर्चा होगी।

मौजूद रहेंगे पार्टी के बड़े नेता

मौजूद रहेंगे पार्टी के बड़े नेता

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजों के बाद इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में गुलाम नबी आजाद, जनार्दन द्विवेदी, अशोक गहलोत, समेत पार्टी के बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी या नहीं।

गुजरात चुनावों पर चर्चा

गुजरात चुनावों पर चर्चा

बता दें कि राहुल गांधी इसी महीने की 16 तारीख को कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। हालांकि उनके अध्यक्ष बनने के तीसरे दिन ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश के आए परिणामों के चलते विपक्षी दलों ने उन पर सवाल खड़े कर दिए। वहीं राहुल गांधी ने हार स्वीकार कर कहा था कि यह हमारे लिए काफी अच्छे चुनाव नतीजे हैं। हम गुजरात की जनता को धन्यवाद देते हैं।

मोदी पर हमलावर हैं राहुल

मोदी पर हमलावर हैं राहुल

राहुल ने कहा था कि जब हम गुजरात गए थे तो कहा गया था कि कांग्रेस पार्टी भाजपा से जीत नहीं रही है, लेकिन तीन महीने हमने और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मेहनत की, जिसका असर देखने को मिला। राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी का जो मॉडल है उसे गुजरात के लोग मानते नहीं हैं। ये प्रोपेगंडा बहुत अच्छा है। मोदी इसपर सवालों का जवाब नहीं देते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+