डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक प्रदर्शन, समर्थक ने फाड़े कपड़े

बेंगलुरु। कर्नाटक के कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार को धनशोधन मामले में दिल्ली में ईडी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पार्टी नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ कर्नाटक और दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है। शिवकुमार आरएमएल इमरजेंसी में हैं। उन्होंने हाइपर टेंशन होने की शिकायत की है। कार्डियोलॉजिस्ट को आगे की जांच के लिए बुलाया गया है।

 Congress workers protest against the arrest of DK Shivakumar by ED

दरअसल, मंगलवार को डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है. शाम के वक्त जब डीके शिवकुमार को गिरफ्तार कर राम मनोहर लोहिया अस्पताल मेडिकल के लिए ले जा रहे थे, तब ईडी के दफ्तर पर डीके शिवकुमार के तमाम समर्थक इकट्ठा हुए और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। यहां तक कि पुलिसवालों को डीके शिवकुमार को ले जाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। इस बीच दिल्ली में आरएमएल अस्पताल के बाहर डीके शिवकुमार का एक समर्थक रोने लगा और अपनी शर्ट तक फाड़ ली।

वहीं ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि कर्नाटक के कनकपुरा में एक गाड़ी और एक बस में तोड़फोड़ की गई है। कर्नाटक परिवहन विभाग ने दी जानकारी है। परिवहन निगम के एक अधिकारी ने बताया कि, हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को स्थानीय स्थिति के आधार पर सेवाओं के निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कांग्रेसी नेता शिवकुमार कनकपुरा के विधायक हैं।

डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेस्वर ने कहा, हमने शिवकुमार की गिरफ्तारी के साथ सत्ता का पूर्ण शोषण देखा है। श्री शिवकुमार को उनके पूर्ण सहयोग के बावजूद गिरफ्तार किया गया है। वह 'राजनीतिक प्रतिशोध' का शिकार हैं। हमें अपनी न्यायपालिका पर भरोसा है और मुझे यकीन है कि न्याय मिलेगा।

वहीं रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि, 'यह गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। केंद्र सरकार इनकम टैक्स विभाग, ईडी, आरबीआई, चुनाव आयोग सभी का गलत इस्तेमाल कर रही है। पिछले 5 साल से वे यह काम कर रहे हैं। वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+