पीएम मोदी के 'रोड शो' पर गुस्साई कांग्रेस, दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

चुनाव आयोग पर पीएमओ के दबाव में काम करने का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन किया।

Recommended Video

    Vote के बाद Narendra Modi के Road Show पर भड़की Congress, EC को घेरा | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में वोट डालने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के कथित रोड शो को लेकर कांग्रेस हमलावर है। चुनाव आयोग पर पीएमओ के दबाव में काम करने का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पटेल चौक के पास सरदार पटेल भवन के बाहर रोक दिया। पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तीखी नोंक-झोंक भी हुई। विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    Congress

    इससे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव में काम कर रहा है। सुरजेवाला ने कहा, 'गुजरात चुनाव में आयोग दोहरा मापदंड अपना रहा है। गुजरात में भाजपा को जनता नकार चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी नाव डूबती हुई महसूस हो रही है और उस डूबती नाव को चुनाव आयोग का सहारा है।'

    'पीएस टू मोदी' की तरह काम कर रहा EC: कांग्रेस

    रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'जब भारतीय जनता पार्टी गुजरात में पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले मेनीफेस्टो जारी करती है तो चुनाव आयोग चुप रहता है। आज सुबह जब हमने चुनाव आयोग से अपनी शिकायत के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा 5 बजे के बाद जवाब देंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त जो पीएस टू मोदी जी थे, आज भी पीएस टू मोदी जी की तरह काम कर रहे हैं। ये चुनाव आयोग के लिए शर्म की बात है।'

    कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी का इंटरव्यू किसी भी तरह से नियमों के खिलाफ नहीं था। फिर भी चुनाव आयोग ने राहुल को नोटिस क्यों भेजा। दूसरे चरण में वोटिंग के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वोट डालने के बाद पीएम मोदी का रोड शो पूरी तरह से आचार संहिता के उल्लंघन का केस है और चुनाव आयोग इसपर चुप है। चुनाव आयोग केंद्र सरकार की बंधक कठपुतली के रूप में काम कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+