लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रदेश अध्यक्षों को पद से मुक्त करना चाहती हैं कांग्रेस

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर राजनीतिक पार्टियां कमर कसनी शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की योजना है कि ऐसे नेता जो लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेना चाहते हैं उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी वापस ले ली जाए। पार्टी का विचार है कि संगठन की जिम्मेदारी चुनाव के दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के पास होनी चाहिए।

Congress wants to divest PCC chiefs from their responsibility if they want to contest Lok Sabha elections 2019

जो लोग लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते और वे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं उनमें यूपीसीसी अध्यक्ष राज बब्बर, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक शंकरराव चव्हाण, केरल के अध्यक्ष और सांसद मुल्लापल्ली रामचंद्रन शामिल हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि रामचंद्रन चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। वही झारखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार चुनाव लड़ने के बजाय पार्टी प्रमुख के रूप में अधिक रूचि रखते हैं। लेकिन तेलंगाना में कोई भी वरिष्ठ नेता उत्तम कुमार रेड्डी को पार्टी अध्यक्ष के रूप में नहीं चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission : केंद्र सरकार ने बढ़ाई इन कर्मचारियों की सैलरी,एरियर को लेकर भी बड़ा ऐलान

लेकिन रेड्डी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के मूड में नहीं और वो लोकसभा चुनाव भी लड़ना चाहते हैं। हालांकि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को अपने-अपने राज्यों में पार्टी अध्यक्ष के रूप में बनाए रखने के मूड में है। कहा ये भी जा रहा है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में किसी भी विधायक को लोकसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन छत्तीसगढ़ में पार्टी पूर्ण बहुमत में है इसलिए कुछ विधायक लोकसभा चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: सीएम कमलनाथ ने 50 हजार करोड़ की किसान कर्ज माफी योजना लॉन्च की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+