मध्य प्रदेश: सीएम कमलनाथ ने 50 हजार करोड़ की किसान कर्ज माफी योजना लॉन्च की

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को किसानों के कर्ज माफी योजना लॉन्च की। राज्य सरकार किसानों का 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करेगी। इस योजना को जय किसान ऋण मुक्त योजना का नाम दिया गया है। इस स्कीम को लॉन्च करते हुए कमलनाथ ने इसे मील का पत्थर बनाया। उन्होंने कहा कि इस योजना से 55 लाख छोटे और सीमांत किसानों को फायदा मिलेगा।

Kamal Nath launched h Rs 50,000-crore farm debt waiver scheme in Madhya Pradesh

कमलनाथ ने विपक्ष के आरोपों को लेकर उन पर निशाना साधा। विपक्ष आरोप लगा रही है कि कांग्रेस सरकार ये योजना बिना किसी बजटीय प्रावधानों के लागू की जा रही है। पिछले साल नंवबर में हुए विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वादा किया था कि अगर उनकी सरकार एमपी में आई तो वो दस दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर देंगे।

कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने के बाद 5 जनवरी को कैबिनेट मीटिंग में 55 लाख किसानों के फसल ऋण माफ करने के फैसले को मंजूरी थी। जबकि इसकी सीमा बढ़ाकर 31 मार्च, 2018 से 12 दिसंबर, 2018 कर दी थी। ऋण माफी अर्थव्यवस्था में एक निवेश है, जिसे किसानों के बिना मजबूत नहीं किया जा सकता है

योजना को लॉन्च करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश की इकोनॉमी कृषि आधारित है। 70 फीसदी लोग खेती और इससे संबधित कामों में लगे हुए हैं। इसलिए, यह ऋण माफी अर्थव्यवस्था में एक निवेश है, जिसे किसानों के बिना मजबूत नहीं किया जा सकता है।

सीएम कमलनाथ ने विपक्षी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो बजट के बारे में मुझे ना सिखाए। वे कांग्रेस विधायकों को फुसला रहे हैं और ऐसा करना जारी है । लेकिन मुझे कांग्रेस विधायको की वफादारी पर भरोसा है। मैं और नहीं कहूंगा, लेकिन भाजपा को अपना खुद का घर रखने की जरूरत है। सरकार आने वाले पांच साल में क्या काम करगी इसका भी सरकार रिपोर्ट कार्ड बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+