ट्विटर पर हुई कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की एंट्री, चंद मिनटों में बने 6476 फॉलोअर्स
नई दिल्ली। आखिरकार कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को समझ में आ गया कि सोशल मीडिया को बिना दोस्त बनाये कांग्रेस का भला नहीं होने वाला है इसलिए उन्होंने भी अब ट्विटर पर एंट्री कर ली है। जी हां बुधवार को राहुल गांधी ने अपना ट्विटर खाता खोला।
उनका ट्विटर हैंडल @OfficeOfRG है, राहुल गांधी के ट्विटर पर आने के चंद मिनटों के बाद ही उन्हें 6476 लोगों ने फॉलो कर लिया लेकिन रांहुल गांधी ने अभी तक एक भी ट्वीट नहीं किया है।
राहुल गांधी ने समझीं सोशल मीडिया की अहमियत
राहुल गांधी जब से बैंकाक से लौटे हैं तब से ही उनके तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं और ट्विटर पर उनका आना भी बदले तेवर का ही उदाहरण है। राहुल गांधी के ट्विटर पर आने के बाद वरिष्ठ टीवी पत्रकार राजदीप सरदेशाई ने ट्विट किया कि .. राहुल गांधी ट्विटर पर आ गये,..लेकिन राहुल गांधी की ट्विटर अकाउंट मैनेज कौन करेगा?













Click it and Unblock the Notifications