3 राज्यों में कर्ज माफी के बाद पीएम मोदी को घेरने की तैयारी में है कांग्रेस
Recommended Video

नई दिल्ली। तीन राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस ने किसानों का कर्ज को माफ कर दिया है। अब राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी कृषि संकट के मुद्दों को उठाने की योजना बना रही है। इसके लिए कांग्रेस एक देश व्यापी आदोंलन की योजना बना रही है। एक इग्लिश चैनल से बात करते हुए किसान खेत मजदूक कांग्रेस चेयरमैन नाना पटोले ने कहा कि, अगले महीने से कांग्रेस राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।

किसान खेत मजदूर कांग्रेस की राज्य इकाइयां किसानों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध करेंगी। ये अभियान दिल्ली में फरवरी में होने वाली किसान रैली में खत्म हो जाएगा। पटोले ने कहा कि हम फरवरी 2019 में दिल्ली में बड़ी सार्वजनिक रैली करेंगे जहां राहुल गांधी, पूरे विपक्ष और विभिन्न किसान संगठन शामिल होंगे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस भाजपा शासित राज्यों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
पटोले ने कहा, तीन राज्यों में सत्ता में आते ही राहुल गांधीजी ने निर्देश पर कृषि ऋण छूट की घोषणा कर दी गई। लेकिन 2014 में चुनाव अभियान के दौरान, मोदीजी ने किसानों से कई वादे किए थे। जिन्हें उन्होंने अभी तक पूरा नहीं किया है। हम मोदीजी को याद दिलाने के लिए अभियान शुरू कर रहे हैं। हम प्रधानमंत्री को शांति से सोने नहीं देंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या कर्ज माफी देश में कृषि संकट को खत्म करने का एकमात्र समाधान है? पटोले ने जवाब दिया, यह समाधानों में से एक है। हम इस संकट को हल करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने का काम कर रहे हैं। प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, किसानों, बोनस और बीमा योजनाएं इसका समाधान हो सकती हैं। लेकिन अभी तत्काल राहत देने के लिए कर्ज माफी की आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications