Meghalaya : कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल को सौंपा लेटर

नई दिल्लीः नॉर्थ ईस्ट के तीनों राज्यों के विधानसभा परिणामों की घोषणा हो चुकी है। त्रिपुरा और नागालैंड में कांग्रेस पार्टी के हाथ निराशा लगी, वहीं मेघालय में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिली। मेघालय में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। सबसे ज्यादा सीटे हासिल करने के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी मेघालय में अगली सरकार बनाने का दावा करेगी।

Congress top leader reach to Meghalaya in bid to form Govt

कमलनाथ ने ये दावा भाजपा के उस ऐलान के बाद किया है जब भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वो मेघालय में सरकार बनाएंगे। शाह ने कहा था कि मेघालय में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला है। वहां के विधायक जिसका समर्थन करेंगे उसकी सरकार बनेगी।

बता दें, इससे पहले कांग्रेस गोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी सरकार नहीं बना पाई थी। कांग्रेस अपनी गलती को दौहराना नहीं चाहती है। अपनी पिछली गलतियों से सबक लेकर कांग्रेस ने मेघालय में सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

सूबे में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल और कमलनाथ मेघालय पहुंच गए। दोनों नेता यहां खंडित जनादेश के बीच प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अगली सरकार बनाने का दावा करेगी। इन नेताओं ने दावा किया है कि वो यहां के कई विधायकों के संपर्क में है।

यह भी पढ़ें- नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के चुनावी नतीजों के बाद कुमार विश्वास ने साधा 'AAP' पर निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+