पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत का बयान, कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा 2022 का चुनाव
देहरादून, अगस्त 25। पंजाब की सियासत में फिर से उठी बगावत के बीच पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने एक बड़ा बयान दिया है। हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ही 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के सीएम हैं और अभी तक मुझसे किसी ने पंजाब के नेतृत्व में बदलाव करने की मांग नहीं की है। हरीश रावत ने इस बयान से ये साफ कर दिया है कि पंजाब में सीएम को बदलने की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी।

देहरादून में पंजाब कांग्रेस के बागियों से मिले हरीश रावत
आपको बता दें कि हरीश रावत का ये बयान पंजाब के बागी मंत्री और विधायकों के साथ देहरादून में हुई मीटिंग के बाद दिया है। बुधवार को पंजाब कांग्रेस के बागी विधायक और मंत्री हरीश रावत से मिलने के लिए देहरादून पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार के चार मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह रंधावा, सुख सकारिया व चरनजीत चन्नी और तीन विधायक कुलवीर जीरा, बरीन्द्रजीत पहाड़ा व सुरिंदर धीमान देहरादून के एक होटल में हरीश रावत से मिले।
Recommended Video

पंजाब कांग्रेस के 30 विधायकों ने दिखाए थे बागी तेवर
आपको बता दें कि हरीश रावत के इस बयान ने पंजाब की सियासत को और उलझा दिया है, क्योंकि मंगलवार को पंजाब कांग्रेस के लगभग 30 विधायकों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बागी तेवर दिखाए थे। इन विधायकों ने सोनिया गांधी को पत्र लिख राज्य में सीएम को बदलने की मांग की थी और मुलाकात का समय मांगा था। हालांकि इस मांग के बाद कुछ विधायक बदल गए थे और अपनी मांग को वापस लिया था।

सिद्धू खेमे के हैं कांग्रेस के बागी विधायक ?
आपको बता दें कि जिन विधायकों ने कैप्टन के खिलाफ बागी तेवर दिखाए थे, उन्हें सिद्धू खेमे का बताया जा रहा है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने अपने आवास पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोधी कांग्रेस नेताओं की एक बैठक भी बुलाई थी। इस बैठक के बाद सभी नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से भी मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications