मोदी से लोहा लेने के लिए नये सूरमाओं को आगे लाएगी कांग्रेस

नवभारत टाइम्स के अनुसार अभी दिल्ली में हुई एक नेशनल मीडिया वर्कशाप में मुखर, टैलेंटेड और ऊर्जावान नौजवानों को चुना गया । इसके अलावा हरियाणा के युवा नेता रणदीप सरजेवाला और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा को भी प्रवक्ता और पैनलिस्ट की लिस्ट में शामिल किया गया है, जिसके बाद अब कांग्रेस की तरफ से बोलने वाले 10-15 नये चेहरे दिखाई पड़ेंगे।
बताया जा रहा है कि भाजपा प्रवक्ता और मोदी के चुनावी अभियान के सामने पस्त होती कांग्रेस इन युवा प्रवक्ता और पैनलिस्टों के सहारे अपनी योजनाओं और किये गये कार्यों को रखना चाहती है। कांग्रेस के नेताओं का यह भी मानना है कि अभी तक पार्टी प्रभावशाली ढंग से अपना पक्ष नहीं रख सकी है। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी प्रवक्ताओं की सोशल मीडिया पर आलोचना की है, जिससे कि आम जनता में गलत संदेश जा रहा है।
बाहर भी किया जा सकता है चुने हुए लोगों को
चुने गये प्रवक्ता और पैनलिस्ट्स की परफार्मेंस का लगातार आकलन किया जाएगा। फीडबैक सही न होने की स्थिति में उन्हें पैनल से बाहर भी किया जा सकता है। रेणुका चौधरी को भी परिदृश्य से हटाने का कारण उनका तेलंगाना मुद्दे पर बयान और रूख बताया जा रहा है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश था।












Click it and Unblock the Notifications