नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस बोली-...पूरी तरह से भ्रामक और गलत
कांग्रेस ने कहा कि, सर्वोच्च न्यायालय ने केवल इस संदर्भ में अपना निर्यण दिया है कि, क्या 8 नवंबर 2016 की नोटबंदी की घोषणा से पूर्व आरबीआई अधिनियम 1934 की धारा 26(2) की समुचित अनुपालना की गई थी।

कांग्रेस सांसद और महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने नोटबंदी के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि, नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया और विकास की गति को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी के फैसले को बरकरार रखा है, पूरी तरह भ्रामक और गलत है।
कांग्रेस ने कहा कि, सर्वोच्च न्यायालय ने केवल इस संदर्भ में अपना निर्यण दिया है कि, क्या 8 नवंबर 2016 की नोटबंदी की घोषणा से पूर्व आरबीआई अधिनियम 1934 की धारा 26(2) की समुचित अनुपालना की गई थी। अथवा नहीं। इससे कम या ज्यादा कुछ नहीं है। एक माननीय न्यायाधीश ने अपनी असहमति दर्ज करते हुए कहा कि, संसद को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए था।
उन्होंने कहां कि, इस निर्यण में नोटबंदी के पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। जो कि एक नितांत विनाशकारी निर्यण था। इस निर्णय ने विकास की गति को क्षति पहुंचाई , सूक्ष्म, लघु, और मीडियम स्तर की इकाईयों को खत्म कर दिया है। अनौपचारिक क्षेत्र को समाप्त कर दिया और लाखों लोगों की आजीविका को नष्ट कर दिया गया।
कांग्रेस नेता ने अपने बयान में कहा कि, निर्णय में इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया कि, क्या नोटबंदी अपने घोषित उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल रही या नहीं। नोटबंदी नकदी कम करना, कैशलेस अर्थव्यवस्था बनाना, नकली नोट पर नकेल कसना, आतंकवाद पर रोक और काले धन के खुलासे में कामयाब नहीं रही।
कांग्रेस नेता ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा बहुमत से लिया गया फैसला केवल निर्णय लेने की प्रक्रिया के मुद्दे तक सीमित है और नोटबंदी के परिणामों से इसका कोई संबंध नहीं है। ये कहना कि, सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी के निर्णय को सही ठहराया है तो यह पूरी तरह से भ्रामक और गलत है।












Click it and Unblock the Notifications