'जिंदगी के साथ थी', कांग्रेस का अडानी मामले पर LIC को लेकर केंद्र सरकार पर हमला, रखी 3 मांग
कांग्रेस हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमलावर है। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार को घेरते हुए तीन मांगे रखी है।

Congress Targets Modi Government for Hindenburg Report: देश के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी के समूह अडानी ग्रुप पर अमेरिका के हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद शेयर मार्केट से लेकर संसद तक हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमलावर है। संसद में चल रहे बजट सत्र में जहां विपक्ष ने अडानी ग्रुप के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है तो दूसरी तरफ अब कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार को घेरते हुए अपनी तीन मांगे रखी है।
'जिंदगी के साथ थी, अब अडानी जी के साथ है'
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि नियम कायदों को दरकिनार करते हुए बीस साल की मेहनत से पीएम मोदी ने एक गुब्बारा फुलाया और वो फुस्स हो गया है। इसी के साथ उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जब एलआईसी की टैग लाइन 'जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी' से बदलकर 'जिंदगी के साथ थी, अब अडानी जी के साथ है' कर देना चाहिए।
भारत की जनता का पैसा खतरे में: खेड़ा
खेड़ा ने आगे कहा कि हमारे बचपन में एक गाना था 'भंवरे ने खिलया फूल'... फूल को ले गया हिंडेनबर्ग। पीएम मोदी के 20 साल के प्रयास का तब से पर्दाफाश हो गया, जब वह मुख्यमंत्री थे। अगर यह दोनों के बीच का मामला होता तो हम चुप थे, लेकिन अब यह गरीब जनता के यह बीच का मामला होता। पवन खेड़ा ने कहा, "मोदीजी और अडानीजी, हम सब चुप रहते, लेकिन यह मामला अब एक एक भारतवासी की पसीने से कमाई धनराशि की है, जो खतरे में पड़ गई है। एलआईसी के माध्यम से"
कांग्रेस ने रखी तीन मांग
कांग्रेस ने हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट को लेकर तीन मांगे रखी है, जिसमें पहली सुप्रीम कोर्ट के CJI की निगरानी में जांच हो और रिपोर्ट प्रतिदिन सार्वजनिक की जाए। दूसरी हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच हो और संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया जाए और तीसरी LIC, SBI व अन्य राष्ट्रीय बैंकों के अडानी ग्रुप में निवेश की संसद में गहन चर्चा हो। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अडानी जी के 'Prime Mentor' हैं PM मोदी। वो अभी एक दम चुप हैं। मोदी जी आप अपने 'परम मित्र' को धोखा देते हैं या नहीं... वो आप जानिए। पर भारत के निवेशकों, LIC के पॉलिसी होल्डर्स और SBI के खाता धारकों को धोखा मत दीजिए। आपकी चुप्पी बताती है- आप धोखा दे रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications