'Ama Odisha योजना नवीन पटनायक की चुनाव कैंपेन की फंडिंग योजना', कांग्रेस का BJD सरकार पर कटाक्ष

अमा ओडिशा नबीन ओडिशा योजना को लेकर कांग्रेस की ओडिशा इकाई ने बिस्समकटक की सरपंच नमिता कुलुसिका के आरोपों पर बीजू जनता दल (बीजेडी) सरकार पर कटाक्ष किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिजय पटनायक ने कहा कि अमा ओडिशा नबिन ओडिशा, आगामी चुनाव कैंपेन के फाइनेंसिंग के लिए नवीन बाबू की पहल है। इस कार्यक्रम के तहत किसी भी प्रकार के विकास पर शायद ही कोई जोर दिया जाता है।

पटनायक ने आगे कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था को पूरी तरह से दरकिनार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत एक पंचायत में कथित तौर पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लेकिन, कौन खर्च कर रहा है? और किस आधार पर पैसा खर्च किया जा रहा है? इस पर पंचायतों को कोई अधिकार नहीं है। यही कारण है कि राज्य भर के सरपंच और समिति सदस्य नाराज हैं। उधर, पटनायक के बयान पर बीजू जनता दल (बीजेडी) की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। क्या था सरपंच नमिता कुलुसिका का आरोप?

Ama Odisha scheme

बिस्समकटक की सरपंच नमिता कुलुसिका ने आरोप लगाया कि उनकी जानकारी के बिना 'अमा ओडिशा नबीन ओडिशा' के तहत प्राप्त 50 लाख रुपए खर्च करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि मेरी पंचायत में, 'अमा ओडिशा नबीन ओडिशा' के तहत प्राप्त 50 लाख रुपए खर्च करने की योजना मेरी अनुमति के बिना तैयार की गई है। जब मैंने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। कुलुसिका ने कहा कि मैं इस मामले को जिला कलेक्टर के सामने उठाऊंगी और अगर जरूरत पड़ी तो अदालत का दरवाजा भी खटखटाऊंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+