पूर्ण सत्र के पहले कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, बड़े नेता मौजूद
नई दिल्ली। आज दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में शीर्ष प्राथमिकता के रूप में पार्टी अपने आधार को पुनर्निर्माण करने पर जोर देगी। बता दें कि कल से शुरू होने वाले कांग्रेस के इस अधिवेशन में 17 और 18 मार्च को राहुल गांधी भाषण देंगे। कांग्रेस नेता इस अधिवेशन के लिए आयोजन समिति, ड्राफ्टिंग कमेटी और उसके तहत चार उपसमिति और एक संविधान संशोधन कमेटी का गठन किया है। 18 मार्च को शाम 5 बजे राहुल गांधी के भाषण के साथ अधिवेशन का समापन किया जाएगा।

गौरतलब है कि ये अधिवेशन देश की राजनधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होगा। वहीं, 18 मार्च को भी दो प्रस्ताव आएंगे, जिन पर चर्चा होगी। कांग्रेस के इस अधिवेशन के लिए ड्राफ्टिंग कमेटी से जुड़ी चार उपसमिति का गठन किया गया है। ये उपसमितियों होंगी- राजनीतिक मसलों पर उपसमिति, आर्थिक मसलों पर उपसमिति, अंतरराष्ट्रीय मसलों पर उपसमिति, कृषि, रोजगार और गरीबी उन्मूलन पर उपसमिति।
इस अधिवेशन का मुख्य मकसद राहुल गांधी के अध्यक्ष पद पर चयन पर कांग्रेस के प्रतिनिधियों का मुहर लगाना है, वहीं, तीन दिन तक चलने वाले इस अधिवेशन में पार्टी की आगे की रणनीति तय होगी।












Click it and Unblock the Notifications