Copycat: नरेंद्र मोदी का नारा, चुरा लिया राहुल गांधी ने

भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार बनते ही नरेंद्र मोदी ने मिशन 272 के अंतर्गत आम जनता से उनकी राय जानने के लिये वेबसाइट लॉन्च की, जिसका नाम बीजेपी मेनीफेस्टो दिया गया। उसी की देखा देखी कांग्रेस ने भी कांग्रेस मेनीफेस्टो की वेबसाइट लॉन्च कर दी। चलिये आईडिया तो सभी के दिमाग में आता है, इसे चोरी नहीं कह सकते, लेकिन इसे कॉपीकैट कहेंगे कि नहीं यह आप डिसाइड करिये।
जी हां हम राहुल गांधी के उस विज्ञापन की बात कर रहे हैं, जो आज देश भर के अखबारों में छपा है। इस विज्ञापन में बड़े बड़े अक्षरों में लिखा है "मैं नहीं हम"। विज्ञापन देखते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की यह कहकर खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी कि राहुल ने मोदी के विजन की चोरी की है।
भाजपाइयों के उस फोटो को भी वायरल करना शुरू कर दिया, जिसमें पीछे मोदी का नारा मैं नहीं हम लिखा था और उस फोटो के साथ-साथ राहुल के नारे को भी डाला और राहुल को कॉपीकैट बुलाने लगे।












Click it and Unblock the Notifications