फर्जी दस्तावेजों से बांग्लादेशी बना BJP की अल्पसंख्यक इकाई का अध्यक्ष, कांग्रेस ने पूछा- यह 'संघ जिहाद' है?

Illegal Bangladeshi Immigrant Working for BJP: मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो शहर में बीजेपी के उत्तरी मुंबई अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहा था। आरोपी 24 वर्षीय रूबेल जोनु शेख के रूप में पहचाना गया है और वो अवैध दस्तावेजों के साथ भारत में रह रहा था। बीजेपी के इस अवैध बांग्लादेशी कार्यकर्ता के पकड़े जाने के बाद कांग्रेस ने इसको लेकर निशाना साधा है।

Recommended Video

      Mumbai: BJP Minority Cell का अध्यक्ष निकला बांग्लादेशी, Congress ने बोला हमला | वनइंडिया हिंदी
      Illegal Bangladeshi

      गिरफ्तारी के बाद बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा का संघजिहाद! भाजपा के कुछ लोग गौमाता की तस्करी करते हुए और कुछ ISI एजेंट भी साबित हुए हैं। पर अब तो बीजेपी मुंबई के अल्पसंख्यक सेल का अध्यक्ष रुबेल शेख तो बांग्लादेशी निकला। क्या यह भाजपा का संघजिहाद है? क्या CAA कानून में भाजपा के लिए नया प्रावधान किया गया है?

      रूबेल शेख को पिछले सप्ताह मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भालेराव शेखर ने बताया कि उसे फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है। फर्जी दस्तावेजों के रूप में उसने आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाया हुआ है। फिलहाल अभी वो न्यायिक हिरासत में है।

      आरोपी 2011 में बिना दस्तावेजों के भारत आया

      पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रूबेल शेख बांग्लादेश के जसूर जिले, बोवालिया गांव का निवासी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शेख ने वर्ष 2011 में बिना किसी दस्तावेज के भारत में प्रवेश किया। आरोपी ने भाजपा पार्टी के लिए काम किया और भाजपा के उत्तरी मुंबई अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष बने। शेख ने उचित दस्तावेज बनाए थे, जो नकली पाए गए। शेख के साथ पुलिस अधिकारियों की एक टीम उन सभी जगहों पर गई, जिन्हें कागजातों में दिखाया गया था। सत्यापन के दौरान पुलिस को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोई इतिहास नहीं होने के साथ सभी दस्तावेज फर्जी मिले।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+