गुजरात में 2014 को भुला कांग्रेस ने शुरू की लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की खोज
गांधीनगर। गुजरात में कांग्रेस ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवीरों की खोज शुरू कर दी है। पार्टी चाहती है कि जल्दी से जल्दी उम्मीदवार चुन लिए जाएं ताकि उन्हें अपने क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों और प्रचार के लिए ज्यादा समय मिल सके। 2014 के चुनाव में सूबे में सभी लोकसभा सीट हारी कांग्रेस इस बार बीते इलेक्शन से सबक लेते हुए तैयारियों में जुट गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने अमित चावड़ा टिकट फाइनल करने के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बैठकें करना शुरू कर दिया है। अमित चावड़ा ने सोमवार को सौराष्ट्र और कच्छ में आने वाली लोकसभा सीटों पर टिकट के दावेदारों और दूसरे पार्टी नेताओं के बात की। बैठक में सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, भावनगर, जामनगर, जूनागढ़ और कच्छ सीटों को लेकर बात की गई।

बीते चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों से की बात
अमित चावड़ा ने बैठक में सौराष्ट्र और कच्छ की इन सात सीटों पर चुनाव लड़े कांग्रेस उम्मीदवारों से भी बात की। इस क्षेत्र के 30 कांग्रेस विधायक भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में 2019 के चुनाव को लेकर चर्चा हुई लेकिन इसके क्या नतीजे निकले, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बीते चुनाव में सभी सीटें हारी कांग्रेस, विधानसभा से बढ़ा हौसला
2014 के लोकसभा चुनाव में गुजरात के भीतर कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। सूबे की सभी सीटों पर कांग्रेस की हार हुई थी। कुछ सीटों को छोड़ कांग्रेस ज्यादातर जगहों पर भाजपा को मुश्किल चुनौती तक देने में नाकाम रही थी। हालांकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बेहद कड़ी चुनौती दी। जिसके बाद प्रदेश में कांग्रेस नेताओं में उत्साह आया है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications