Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल, मां-बेटे को देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब
Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी आज राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल
मैसूर/मांड्या, 06 अक्टूबर: Sonia Gandhi Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज गुरुवार को राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए निकली हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन की शुरुआत मांड्या जिले के बेल्लार से की है। सोनिया गांधी लगभग सुबह 9 बजे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं।
Recommended Video

भारत जोड़ो यात्रा दशहरा को लेकर दो दिनों से बंद था, आज मांड्या में फिर से शुरू हुआ। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा था, "सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार सुबह पांडवपुरा और नेलामंगला के बीच की यात्रा में शामिल होंगे।"
लंबे समय में पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में सोनिया गांधी की ये पहली उपस्थिति है। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने हाल के दिनों में चुनाव प्रचार भी नहीं किया था। भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआत के वक्त सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही थीं। कुछ दिनों पहले ही वह भारत लौटी हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6.30 बजे फिर से शुरू हुऐ और सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे लगभग 9 बजे रास्ते में शामिल हुए
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि सोनिया गांधी और खड़गे तय करेंगे कि वे कब तक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर पैदल चलते हैं। बता दें कि इन दिनों मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर भी सुर्खियों में हैं।
सोमवार को मैसूर पहुंची सोनिया गांधी ने मैसूर जिले के एचडी कोटे तालुक में काबिनी बांध के बैकवाटर के पास एक रिसॉर्ट में रह रही हैं। ब्रेक के दौरान राहुल गांधी उनसे मिलने गए थे। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि वे मंगलवार को नागरहोल टाइगर रिजर्व में सफारी पर गए थे। बुधवार को सोनिया ने एचडी कोटे के बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर में विजयदशमी की पूजा की थी। उनके साथ ग्राम पंचायत सदस्य और स्थानीय विधायक अनिल कुमार भी थे।












Click it and Unblock the Notifications