भाजपा-कांग्रेस नेताओं में छिड़ी सोशल जंग, दिव्या ने तलाशा 'दामाद', तो बग्गा ने खोजी 'बहू'
कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई एक बार फिर घटिया स्तर पर पहुंच गई है। दोनों ही बड़ी पार्टियों ने सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो शेयर कर निजी निशाना साधा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई एक बार फिर घटिया स्तर पर पहुंच गई है। दोनों ही बड़ी पार्टियों ने सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो शेयर कर निजी निशाना साधा है। कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राखी सावंत का एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसके जवाब में दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तजिंदर पाल बग्गा ने भी निजी निशाना साधा। तेजिंदर बग्गा ने जवाब में उस महिला का वीडियो शेयर किया जिसने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी।

दिव्या स्पंदना ने पहले शेयर किया वीडियो
ये पूरा विवाद कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना के वीडियो शेयर करने से शुरू हुआ। दिव्या स्पंदना ने ट्विटर पर राखी सावंत का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मोदी जी आपका दामाद मिल गया है'। इस वीडियो में राखी सावंत एक शख्स को फैंस को मिलवाते हुए कहती हैं कि मुझे अपना दूल्हा मिल गया है। राखी कहती हैं, 'सब मुझसे पूछ रहे थे कि मुझे कब दूल्हा मिलेगा, देखो मिल गया है।'
राखी सावंत ने कहा था, 'मोदी जी अपने दामाद से मिल लो'
'मैं न्यूयॉर्क में हूं और ये रहा मेरा दूल्हा। तुम्हें मेरे प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी लोग देख रहे हैं। मोदी जी मेरे काफी बड़े फैन हैं। देखो भई मोदी जी, अपने दामाद को मिल लो जी।' ये वीडियो राखी सावंत ने कुछ महीनों पहले अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। दिव्य स्पंदना के ये वीडियो डालते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। लोगों ने कहा कि उन्हें इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए था। जहां दिव्या ने ये वीडियो डाला वहीं भाजपा भी जवाब देने में पीछे नहीं रही।
तजिंदर बग्गा ने भी जवाब में शेयर किया पुराना वीडियो
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तजिंदर पाल बग्गा ने भी एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सोनिया जी आपकी बहु मिल गई है।' ये उस महिला का वीडियो है जिसने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। वीडियो में महिला कहती है, 'राहुल पर पहले विश्वास नहीं था, लेकिन जब उन्होंने हाथ मिलाया, हालचाल पूछा तब मुझे लगा कि वो भी मुझसे शादी करना चाहते हैं। उन्होंने असल जिंदगी में कोई वादा नहीं किया, लेकिन सपने में कहते हैं कि मैं तुमको चाहता हैं।' सोशल मीडिया यूजर्स ने निजी निशाना साधने के लिए दिव्या स्पंदना और तजिंदर पाल बग्गा की क्लास लगाई है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications