2009 में सरकार बनाना कांग्रेस की बड़ी गलती: जनार्दन द्विवेदी

janardhan dwivedi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गई है। पार्टी जानती है कि उनके पास इस बार लोगों के सामने गिनाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है।ऐसे में कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती है। कह सकते है कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग3ेस के लिए सबसे कठिन चुनावों में से एक है।

इस बीच कांग्रेस के पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने माना है कि 2009 में गठबंधन की सरकार का नेतृत्व कर कांग्रेस ने गलती की है। जनार्दन द्विवेदी ने माना कि गठबंधन की सरकार चलाना एक मजबूरी है। पार्टी की गलती को स्वीकार करते हुए उन्होंने माना कि उन्हें पिछले चुनाव के बाद विपक्ष में बैठना चाहिए था। इससे वह आने वाले चुनावों के बाद अपने बलबूते पर सरकार बनाने की स्थिति में होती।

एक इंटरव्यू में जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि 2004 के मुकाबले 2009 के चुनाव में जनता का अधिक समर्थन मिलने के बाद यह बेहतर होता कि कांग्रेस सरकार नहीं बनाती। अगर कांग्रेस 2009 में एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाती तो उसके पास इस चुनाव में विकल्प अच्छे होते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गठबंधन की सरकार बनाने के बजाए विपक्ष में बैठना चाहिए था। खास बैत ये कि उनका ये बयान औसे वक्त पर आा है जब पार्टी गठबंधन की संभावनाओं से जूझ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+