मोदी की अपील, कांग्रेस को देश की राजनीति से मिटाना जरुरी

उन्होंने दावा किया कि देश में भाजपा की आंधी चल रही है और कांगेस का सफाया होने जा रहा है। मोदी ने राजस्थान के जैसलमेर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की एकता को बनाए रखने के लिए कांगेस को राजनीति के नक्शे से हटाना जरुरी है।
मोदी ने कहा कि देश से कांगेस की विदाई ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मोदी ने कांग्रेस पर समाज के कमजोर वर्ग और निचले तबके के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता गरीबों का अपमान करते हैं और उनके लिए कुछ नहीं करते हैं। मोदी ने कांग्रेस पर ‘बांटो और राज करो' की नीति अपनाने का भी आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications