Mimicry Row: मिमिक्री विवाद के बीच कांग्रेस ने शेयर किया PM मोदी का पुराना वीडियो
Mimicry Controversy: संसद में सुरक्षा के मुद्दे में विपक्ष हंगामे के बाद अब तक 141 सांसदों का निलंबन किया गया है। ऐसे में इस बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री यानी नकल उतारी, जिसका मुद्दा भी तूल पकड़ता जा रहा है।
टीएमसी सांसद के बहाने भाजपा कांग्रेस को इस मामले पर जमकर घेर रही है। क्योंकि जब कल्याण बनर्जी मिमिक्री कर रहे थे, तो उस वक्त कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मौके पर थे और हंस रहे थे। इस बीच अब कांग्रेस पार्टी ने संसद के अंदर से पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है।

कांग्रेस ने शेयर किया पुराना वीडियो
संसद के बाहर राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को लेकर विवाद के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को उस वक्त की ओर इशारा किया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की विदाई पर उनका "मजाक" उड़ाया था।
जयराम रमेश ने लगाया ये आरोप
जयराम रमेश ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा धनखड़ की नकल करने पर बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि यह संसद से 144 सांसदों के अलोकतांत्रिक निलंबन और 13 दिसंबर को लोकसभा में चौंकाने वाले सुरक्षा उल्लंघन से ध्यान भटकाने के अलावा और कुछ नहीं है।
जानिए क्या बोले कांग्रेस नेता?
एक्स पर पीएम मोदी के भाषण की एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंसारी की पहचान को उनके धर्म तक सीमित कर दिया था और आरोप लगाया था कि "उनकी पूरी पेशेवर और राजनीतिक उपलब्धियां उनकी धार्मिक पहचान के कारण थीं"।
It was August 10, 2017 during the farewell to Shri. Hamid Ansari, who was retiring as Vice President and Chairman of the Rajya Sabha after a long ten year tenure. It was then most shockingly that the Prime Minister mocked Mr. Ansari, one of India's most distinguished diplomats,… pic.twitter.com/sNRCtauWEq
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) December 20, 2023
जयराम रमेश ने आगे लिखा, "पीएम ने संसद पुस्तकालय सभागार में शाम के विदाई समारोह में भी लगभग यही गीत गाया था। ऐसे तुच्छ पीएम और उनके ढोल बजाने वाले संवैधानिक अधिकारियों के अपमान की बात कर रहे हैं, वे सबसे खराब प्रकार के पाखंडी और अवसरवादी हैं।"
अपनी मिमिक्री पर क्या बोले जगदीप धनकड़?
राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि "मेरी बात सुन लीजिए, जगदीप धनखड़ की कितनी बेइज्जती करो, मुझे कोई चिंता नहीं है, लेकिन भारत के उपराष्ट्रपति के पद की गरिमा को बनाए रखिए। उपराष्ट्रपति के ऑफिस का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।"












Click it and Unblock the Notifications