Pagasus: कांग्रेस ने ममता के भतीजे की जासूसी का किया दावा, PM मोदी पर निशाना
नई दिल्ली, 25 जुलाई। पेगासस स्पाइवेयर को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। अब कांग्रेस ने एक नया दावा किया है जिसमें कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे की भी पेगासस के जरिए जासूसी की गई थी। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बारे में एक पोस्ट किया गया है।

कांग्रेस के ट्वीट में एक कहा गया है कि आप क्रोनोलॉजी समझिए। पेगासस स्पाईवेयर ने निशाने पर कौन था? अभिषेक बनर्जी, ममता बनर्जी के भतीजे। कब ? 2021 में। क्यों ? पश्चिम बंगाल में चुनाव। मोदी सरकार का डर अंतहीन है।"
इसके साथ ही कांग्रेस ने लिखा है कि "अपने दुश्मनों को करीब रखो वाली कहावत को पीएम ने ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है।"
कांग्रेस के इस ट्वीट की टाइमिंग भी दिलचस्प है। खासतौर पर इस ट्वीट का ऐसे समय में आना जब एक दिन बाद यानि 26 जुलाई को ममता बनर्जी दिल्ली की यात्रा पर आ रही हैं। जहां वे प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगी। इसके साथ ही विपक्षी नेताओं से भी उनकी मुलाकात संभव है। माना जा रहा है कि पेगासस का मुद्दा भी इन मुलाकातों के दौरान चर्चा में रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications