बीजेपी INDIA गठबंधन से घबराई, ध्यान भटकाने के लिए PM मोदी ने विशेष सत्र बुलाया: कांग्रेस

18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसको लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कहा कि बीजेपी खुद नहीं बता पा रही है कि सत्र का एजेंडा क्या है? यह सरकार पारदर्शी और जिम्मेदार नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की मौजूदगी में मंगलवार को पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की अहम बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि बैठक में उन मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनका देश आज सामना कर रहा है। जैसे कि महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा।

आगे कहा कि 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। लेकिन, बीजेपी खुद नहीं बता पा रही है कि सत्र का एजेंडा क्या है? यह सरकार पारदर्शी और जिम्मेदार नहीं है। हमारा सिद्धांत है कि देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों पर चर्चा करने और सुझाव देने के लिए तैयार है।

Congress

'इंडिया' की बैठक से ध्यान भटकाने के लिए विशेष सत्र की घोषणा
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश का कहना है कि हम पहली बार देख रहे हैं कि पीएम मोदी और उनके सहयोगियों ने इंडिया की बैठक से ध्यान भटकाने के लिए 5 दिन के विशेष सत्र की घोषणा की है। हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इसमें क्या मुद्दे उठाए जाएंगे? इस सत्र के दौरान... आज कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि हम इस विशेष सत्र में भाग लेंगे, लेकिन चर्चा जनता के मुद्दों पर होनी चाहिए।

'बीजेपी इंडिया गठबंधन से घबरा गई'
कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल कहते हैं कि बीजेपी इंडिया गठबंधन से घबरा गई है। संविधान का अनुच्छेद 1 कहता है, 'इंडिया, वह भारत है'...हमारा गठबंधन क्या कहता है? जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। तो भारत और इंडिया एक ही सिक्के के दो पहलू है। उन्हें कौन अलग कर सकता है? बीजेपी हमारे गठबंधन से घबरा गई है, इसलिए वे यह सब कह रहे हैं।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि संसद का 5 दिवसीय सत्र शुरू होने वाला है। हमारे नियमों में शून्यकाल, प्रश्नकाल और प्राइवेट मेंबर बिजनेस का प्रावधान है। सदस्यों को शून्यकाल, प्रश्नकाल के दौरान संसद में लोगों के मुद्दे उठाने का अधिकार है। बहुत सारे मुद्दे हैं। हम उसे कब उठाएंगे?...शून्यकाल, प्रश्नकाल और प्राइवेट मेंबर बिजनेस न रखकर सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। हम इसके खिलाफ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+