ललित मोदी को 10 साल तक कांग्रेस ने बचाया

नई दिल्ली। ललित गेट पर संसद के दोनों सदनों में हुई जोरदार बहस में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। जेटली ने कहा कि पिछले 10 सालों से कांग्रेस ललित मोदी की बचाती आ रही है।

lalit modi

अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने ललित मोदी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया और अब मौजूदा सरकार को ललित मोदी के खिलाफ कार्यवाही करने से रोक रही है।

जेटली ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ललित मोदी के खिलाफ लाइट ब्लू कार्नर नोटिस जारी किया था जोकि सिर्फ देश के भीतर के एयरपोर्ट पर ही लागू होता है। ऐसे में इस बात की कल्पना कैसे की जा सकती है कि ललित मोदी को स्वदेश वापसी हो सकती है।

जेटली ने कहा कि ब्रिटेन के नियमों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति वैधानिक पासपोर्ट के जरिए उनके देश आता है किसी वजह से उसका पासपोर्ट रद्द हो जाता है तो वह वहां रुक सकता है। साथ ही उसी परिस्थिति उस व्यक्ति की स्वदेश वापसी हो सकती है जबकि उसके खिलाफ कोई संगीन मामला दर्ज हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+