'कांग्रेस ने संविधान को बचाया, इस वजह से पीएम बने नरेंद्र मोदी', मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर कसा तंज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इसलिए प्रधानमंत्री बन सके, क्योंकि कांग्रेस ने संविधान को 'बचाया' है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इसलिए प्रधानमंत्री बन सके, क्योंकि कांग्रेस ने संविधान को 'बचाया' है। बता दें कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है। इससे पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश का विधानसभा चुनाव है, जो सत्ता का सेमीफाइनल है। इस चुनाव के परिणाम से ही लोकसभा इलेक्शन की बिसात बिछेगी।

कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, ये अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ही होंगे। इस चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारी पार्टी ने संविधान को बचाया है, इसलिए नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सके। उनके बयान के बाज आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।
इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने नोटबंदी की छठी बरसी पर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा पीएम मोदी नोट बंदी की महाविफलता को अब तक स्वीकार नहीं किया। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिमाचल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान गहलोत की मुलाकात मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के साथ हुई। दोनों नेताओं ने साथ में डिनर भी लिया।
राजस्थान के सियासी गलियारों में गहलोत और खड़गे की मुलाकात की चर्चा है। प्रदेश में इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ कठोर फैसला लेंगे। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है। माहौल में काफी परिवर्तन नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Gujarat Election: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 46 प्रत्याशियों के हैं नाम












Click it and Unblock the Notifications