PM के भाषण पर कांग्रेस का कटाक्ष- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय दिवस और राजनीतिक कार्यक्रम के बीच अंतर नहीं जानते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से 90 मिनट तक भाषण दिया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में वंशवाद और परिवारवाद पर जमकर प्रहार किया। पीएम के इस भाषण पर विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी आग-बबूला हो गई है।

स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पीएम मोदी द्वारा वंशवाद की राजनीति का जिक्र करने की कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आलोचना की। सलमान खुर्शीद ने कहा "यह बहुत दुख की बात है अगर कोई नेता या प्रधानमंत्री राष्ट्रीय दिवस और राजनीतिक कार्यक्रम के बीच अंतर नहीं जानते।"
वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम द्वारा दिए गए भाषण पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने पीएम का नाम लिए बिना कहा
"उन्होंने (पीएम नरेंद्र मोदी) भ्रष्टाचार, वंशवाद के बारे में बात की थी लेकिन वंशवाद हर पार्टी का हिस्सा है। मुझे संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान याद है जब उन्होंने कहा था कि अगर आप एक ओर इशारा करें तो किसी को देखो, बाकी तीन उंगलियां आपकी ओर इशारा कर रही हैं। इसके साथ ही एनसीपी सांसद सूले ने पीएम मोदी के भाषण में मणिपुर का जिक्र पर कहा कि हां मणिपुर को प्यार, देखभाल, करुणा और सहानुभूति की बहुत जरूरत है। "
बता दें पीएम मोदी ने अपने भाषण में लालकिले से कहा "मौजूदा समय की मांग है देश को तीन बुराइयों से लड़ने की है, जिसमें भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण है। पीएम मोदी ने आगे कहा मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहा हूं और लड़ता रहूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा परिवारवाद ने हमारे देश को नोंच लिया है। वहीं तीसरी बुराई तुष्टीकरण की है जिससे देश लड़ रहा है।"
बता दें स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन शामिल नहीं हुए तो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरने खड़गे पर तंज कसते हुए आड़े हाथों लिया था। हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यक्रम में शामिल ना होने के बारे में सफाई दी कि 'सबसे पहले तो मुझे आंखों से संबंधित समस्याएं हैं। दूसरे, मुझे प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह 9.20 बजे अपने आवास पर तिरंगा फहराना था। फिर मुझे कांग्रेस कार्यालय आना था और यहां भी तिरंगा फहराना था।












Click it and Unblock the Notifications