सलमान खुर्शीद बोले- कश्मीर के लिए 370 से बेहतर कुछ ऑप्शन होता तो किसी को आपत्ति नहीं होती

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद कांग्रेस लगातार के इस फैसले का विरोध कर रही है। कांग्रेस में युवा नेता जहां मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन कर रहा है तो वहीं कांग्रेस के सीनियर लीडर सरकार के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि, जम्मू कश्मीर में धारा 370 को जिस तरीके से उन्होंने खत्म किया है। इससे कई संवैधानिक प्रश्न खड़े होते हैं।

Congress Salman Khurshid BJP article 370 jammu kashmir

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, बीजेपी ने अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला किया, अगर उनके पार 370 से बेहतर कुछ होता है जो कश्मीर को भारत के साथ और भी अधिक घनिष्ठता से जोड़ता तो किसी को भी आपत्ति नहीं होती, लेकिन जिस तरह से उन्होंने ऐसा किया वो संवैधानिक रूप से प्रश्न खड़ा करता है।

सलमान खुर्शीद ने आगे कहा, 'जब तक आप पर्याप्त या बेहतर विकल्प के रूप में कुछ लेकर नहीं आते, तब तक यह निश्चित रूप से राजनीतिक रूप से यह बहुत बुद्धिमानी नहीं है। हमारी संयुक्त और राष्ट्रीय सहमति कि कश्मीर अभिन्न अंग है और हमने इसे प्रस्ताव को मजबूत किया। हमें नहीं लगता है कि बीजेपी ने अभी तक ऐसा कुछ कर दिखाया है।वहीं अनुच्छेद 370 पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि, 'इसका नतीजा हमारे देश के बहुत से लोगों की पसंद के अनुसार नहीं है, यह जरूरी है कि हर आवाज को सुना जाए। अपनी आवाज उठाने से ही हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि दीर्घकाल में आइडिया ऑफ इंडिया का अस्तित्व रहे।

वहीं आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिंदबरम अनुच्छेद 370 को लेकर कहा कि बीजेपी इस अनुच्छेद को कभी नहीं हटाती अगर कश्मीर एक हिंदू बहुल राज्य होता और सिर्फ़ मुसलिम बहुल होने के कारण बीजेपी ने यह क़दम उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपनी ताकत से अनुच्छेद को समाप्त किया। जम्मू कश्मीर अस्थिर है और अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियां इस अशांत स्थिति को कवर कर रही हैं लेकिन भारतीय मीडिया ऐसा नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनका (भाजपा) दावा है कि कश्मीर में हालात ठीक हैं। अगर भारतीय मीडिया घराने जम्मू-कश्मीर में अशांति की स्थिति को कवर नहीं करते हैं तो क्या इसका मतलब स्थिरता होता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+