गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, CM कैंप्टन अमरिंदर सिंह ने दी बधाई
चंडीगढ। गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी स्वर्ण सलारिया से करीब दो लाख वोटों से जीत हासिल की है। कांग्रेस में जश्न का माहौल है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुनील जाखड़ को बधाई दी है। आपको बता दें कि लगातार चार बार विनोद खन्ना इस सीट पर जीते थे। वो भारतीय जनता पार्टी के सांसद थे। अब ऐसे में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है। इन नतीजों को कांग्रेस बड़ी जीत के तौर पर देख रही है।

कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस प्रत्याशी जाखड़ के साथ खुशी मनाते दिखाई दिए। बीजेपी के स्वर्ण सलारिया दूसरे और आम आदमी पार्टी के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुरेश खजूरिया तीसरे नंबर पर हैं। सुनील जाखड़ ने कहा है कि ये नतीजे केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का असंतोष दर्शाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications