दिव्या स्पंदना ने तंज कसते हुए निर्मला सीतारमण को दी बधाई
नई दिल्ली। पीएम मोदी सहित कैबिनेट के मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उनके विभागों का बंटवारा हो गया। निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में पूर्वकालिक रक्षा मंत्री के तौर पर भी इतिहास रच चुकी हैं। वहीं, निर्मला सीतारमण के वित्त मंत्री बनने पर कांग्रेस सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना ने तंज कसते हुए उनको बधाई दी।

दिव्या स्पंदना ने कसा तंज
निर्मला सीतारमण के वित्त मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद दिव्या स्पंदना ने ट्वीट किया, 'इंदिरा गांधी के बाद किसी महिला को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। ये हमें गौरवान्वित करता है। जीडीपी बहुत अच्छी नहीं दिखाई दे रही है। उम्मीद है आप अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की पूरी कोशिश करेंगी। आपको हमारा समर्थन है, शुभकामनाएं।'
आर्थिक मोर्चे पर निर्मला सीतारमण से सामने कई चुनौतियां
भले ही निर्मला सीतारमण का रक्षामंत्री के तौर पर कार्यकाल अब तक शानदार रहा हो, लेकिन वित्त मंत्री बनने के साथ ही उन्हें विरासत में कई चुनौतियां भी मिली हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती, रोजगार की कमी, औद्योगिक उत्पादन में गिरावट,जीडीपी, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के साथ-साथ वित्तीय सेक्टर में नकदी का संकट दूर करना बड़ी चुनौती होगी।

चौथी तिमाही में जीडीपी में आई गिरावट
शुक्रवार को ही मोदी सरकार के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी खबर आई। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2018 के (जनवरी-मार्च) चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट आई है। चौथी तिमाही में जीडीपी गिरकर 6 फीसदी से नीचे 5.8 फीसदी पर पहुंच चुकी है। वित्तीष वर्ष 2018-2019 में कुल जीडीपी 6.8 फीसदी ह सकती है। यानि वो 7 फीसदी से नीचे गिर सकती है। उधर लेबर सर्वे के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष में देश में बेरोजगारी दर भी 6.1 फीसदी रही है।












Click it and Unblock the Notifications