तेलंगाना के लोगों का दिल जीत नहीं पाएगा कांग्रेस का रिपोर्ट कार्ड: सीएम केसीआर
बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने कहा कि कांग्रेस का रिपोर्ट कार्ड तेलंगाना में लोगों का दिल जीतने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ये तीसरा मौका होगा जब बीआरएस को राज्य की जनता फिर से सत्ता सौंपेगी।

सीएम केसीआर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तेलंगाना को जर्जर स्थिति में छोड़ दिया था और आंध्र के साथ अवांछित विलय कर उसकी समृद्धि को नष्ट कर दिया था। उन्होंने याद दिलाया कि रायथु बंधु, चौबीसों घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति और धरणी पोर्टल के साथ मजबूत भूमि प्रशासन तंत्र जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का आज कांग्रेस नेताओं द्वारा मजाक उड़ाया जा रहा है।
केसीआर ने कहा कि राहुल गांधी के अलावा कोई भी बीआरएस सरकार द्वारा स्थापित नए प्रशासनिक तंत्र को खत्म करने पर आमादा नहीं था। यदि नए प्रशासन की मूल व्यवस्था को ख़त्म कर दिया गया तो कोई भी लोगों की मदद के लिए आगे नहीं आ पाएगा। धरणी पोर्टल पर आधारित नई भूमि प्रशासन प्रणाली को तैयार करने में तीन साल की गहन मंथन और निरंतर कोशिश की गई थी।
केसीआर ने कहा कि लोगों को सावधान रहना चाहिए और उन्हें मतदान के समय सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यता है। केसीआर ने याद दिलाया कि राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे कर्नाटक कांग्रेस नेता पांच घंटे बिजली आपूर्ति करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में ये साफ होती है कि वे इस बात से परिचित नहीं हैं कि तेलंगाना में किसानों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। सीएम ने दावा किया कि देश का कोई भी राज्य अब तक कृषि क्षेत्र को मुफ्त बिजली देने की हिम्मत नहीं जुटी पाया है।












Click it and Unblock the Notifications