महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, इन दिग्गजों को मिला टिकट
नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 19 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने 51 और 52 (कुल 103) उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। दो सीटों पर कांग्रेस ने पहले से घोषित उम्मीदवारों को बदल दिया है। इस प्रकार कांग्रेस की ओर से अब तक कुल 120 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है।

तीसरी लिस्ट में वर्सोवा से बलदेव बसंतसिंह खोसा, घाटकोपर वेस्ट से आनंद शुक्ला, श्रीरामपुर से लालू कनाडे, कंकावली से सुशील अमृतराव राणे और हतकनांगले से राजू जयंतराव आवले के नाम प्रमुख हैं। नांदुरबार से मोहन पवन सिंह की जगह उदेसिंह के पडवी को और सिलोड से प्रभाकर मानिकराव पैओडकर की जगह खैसर आजाद को टिकट दिया गया है। इससे पहले, कांग्रेस ने मंगलवार की देर रात 52 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी की थी।
कांग्रेस ने इस लिस्ट में विलासराव देशमुख के तीसरे बेटे धीरज विलासराव देशमुख को लातूर ग्रामीण से टिकट दिया है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का नाम भी है। कांग्रेस ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी शामिल था. उनको भोकर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
Congress releases list of 19 candidates for #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/Oq10tscneK
— ANI (@ANI) October 3, 2019
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। एनसीपी अब तक कुल 97 (पहली लिस्ट में 77+ दूसरी लिस्ट में 20) नामों का ऐलान कर चुकी है। एनसीपी और कांग्रेस ने घोषणा की है कि वे 125-125 सीटों पर लड़ेंगी और शेष सीटें गठबंधन के अन्य सहयोगियों के लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications