Arunachal Pradesh Election 2024: कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए जारी की 34 कैंडिडेट की लिस्ट
Arunachal Pradesh Election 2024 : अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 34 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है।
आज जो लिस्ट जारी की गई है उनमें सनेहे फुंटसोक, कोम्पू डोलो, ओकराम योसुंग, टोबिंग लेगो जैसे नेताओं को शामिल किया गया है। राज्य विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं। कांग्रेस ने मुक्तो-एसटी सीट से भाजपा उम्मीदवार और वर्तमान अरुणाचल सीएम पेमा खांडू के खिलाफ सनेहे फुंटसोक को मैदान में उतारा है।

अरुणाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मरीना केंगलांग चांगलांग उत्तर सीट पर चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा के टेसम पोंगटे से होगा, जो इस निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक भी हैं।
बीजेपी ने गुरुवार शाम विधानसभा उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट जारी की । इस लिस्ट में सिर्फ एक नाम शामिल किया है। पार्टी ने तेजू विधानसभा सीट से महेश चाई को उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा अरुणाचल विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सभी 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के लगभग एक सप्ताह बाद कांग्रेस ने 30 सीटों की सूची जारी की गई है।

चुनाव आयोग ने आम चुनाव के कार्यक्रम के साथ अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी तारीखों का ऐलान कर था। सभी 60 सीटों के लिए एक ही चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और मतों की गिनती 4 जून को होगी।
बता दें कि, 2019 के अरुणाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 41 सीटों के साथ शानदारी जीत हासिल कर सरकार बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications