कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों एक और लिस्ट, यूपी के महाराजगंज सीट पर बदला प्रत्याशी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने बिहार के 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसके अलावा पार्टी ने ओडिशा के 7 उम्मीदवारों और उत्तर प्रदेश की एक सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को पार्टी ने बिहार की सासाराम सीट से टिकट दिया है।

Congress releases a list of 12 candidates for lok sabha elections 2019

वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट पर उम्मीदवार बदल दिया है। इसके पहले पार्टी ने तनुश्री त्रिपाठी को टिकट दिया था जिसके बाद आज उनकी जगह सुप्रिया श्रीनाते को टिकट दिया है। मधुमिता हत्याकांड में सजा काट रहे अमरमणि त्रिपाठी की बड़ी बेटी तनुश्री त्रिपाठी को टिकट देने के कारण विवाद बढ़ने लगा था। माना जा रहा है इस वजह से ही पार्टी ने 24 घंटे से कम वक्त में ही महराजगंज सीट पर उम्मीदवार बदल दिया।

12 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में 4 नाम बिहार से भी हैं। बिहार की चार सीटों पर कांग्रेस ने भी आज उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने सुपौल सीट से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी और सासाराम सीट से लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है।

इसके पहले, कांग्रेस ने गुुरुवार को 31 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया था। जिन राज्यों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था उनमें राजस्थान की 19, गुजरात की 6 और उत्तर प्रदेश की 6 सीटों पर उम्मीदवार तय किए थे। बता दें कि 17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे। जो 11 अप्रैल से शुरु होंगे और 19 मई को खत्म होंगे। 23 मई को वोटों की गिनती होगी। इस बार 90 करोड़ लोग अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+