सेना प्रमुख के कश्मीर पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस बोली, ये तो ज्यादती होगी

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कश्मीर के ऐसे हालात केंद्र सरकार की नाकामी से हुए हैं क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आया कि जम्मू-कश्मीर क्या है। हम भी सरकार चलाते थे, तब ये क्यों नहीं हुआ?

श्रीनगर। कश्मीर में सेना के आंतकियों के खिलाफ ऑपरेशन में बाधा डालने वाले क्षेत्र के नौजवानों से आतंकियों की तरह ही निपटने के सेना प्रमुख बिपिन रावत के बयान पर कांग्रेस ने एतराज जताया है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पिछले साल 1000 बच्चों को चोटें आईं, 1200 बच्चों की आंखें चली गईं। उन्होंने कहा कि ''ये कहना कि हम कश्मीर के बच्चों को पकड़ेंगे, इसे देश के लोग पसंद नहीं करेंगे, ये बहुत ज्यादती होगी।'' आजाद ने कहा "ये हालात केंद्र सरकार की नाकामी से हैं क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आया कि जम्मू-कश्मीर क्या है। हम भी सरकार चलाते थे, तब ये क्यों नहीं हुआ?''
कश्मीर पर सेना प्रमुख के बयान को कांग्रेस ने कहा ज्यादती, भाजपा ने किया पलटवार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मुस्तफा कमाल ने सेना प्रमुख के बयान पर कहा ''सीनियर आर्मी ऑफिसर को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते देखना हैरान करने वाला है, वो किसी घमंडी छुटभैया की जुबान बोल रहे हैं।'' वहीं भाजपा ने सेना प्रमुख के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रया की निंदा की है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा "क्या हम सेना और सेना प्रमुख को राजनीति से दूर नहीं रख सकते हैं? मैं कांग्रेस के कहे की निंदा करता हूं।"

क्या बोले थे सेना प्रमुख?
आपको बता दें कि सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बुधवार को कहा था कि आतंकरोधी अभियानों में बाधा डालने वालों और जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सेना उनसे उसी तरह निपटेगी जिस तरह किसी आतंकी से निपटा जाता है। आतंकियों का समर्थन करना भी आतंकवाद का साथ देना माना जाएगा। रावत के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल इसलिए ज्यादा हताहत हो रहे हैं क्योंकि स्थानीय लोग उनके अभियान में बाधा डालते हैं। कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान जान देने वाले सेना के एक अफसर और तीन जवानों को श्रंद्धाजलि देने के बाद रावत ने बुधवार को यह बात कही थी।
पढ़ें- सेना प्रमुख ने दी चेतावनी एनकाउंटर के समय फेंके पत्‍थर तो माना जाएगा आतंकियों का मददगार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+