'अगर मैं कहूं इस्लाम, ईसाई को....', क्या तब भी कांग्रेस का यही होगा रिएक्शन? 'सनातन' टिप्पणी पर हिमंत सरमा

सनातन धर्म पर तमिलनाडु सरकार में मंत्री व कांग्रेस नेता उदयनिधि स्टालिन के बयान तीखी आलोचना हो रही है। उनके बयान को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बताने पर इस बार कांग्रेस असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा के निशाने पर है।

सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी के बाद तमिलनाडु सरकार में सहयोगी दल कांग्रेस ने उदयनिधि स्टालिन का बचाव किय है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है लेकिन राजनीतिक दलों को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। कांग्रेस के इस बयान की असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखी अलोचना की। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि अगर अन्य धर्मों पर भी ऐसी ही टिप्पणी की जाय तो क्या कांग्रेस का यही स्टैंड होगा?

तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर विवादित बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। उनके इस बयान पर आईएनडीएआई गठबंधन के कुछ दलों ने निंदा की है। वहीं कांग्रेस पूरी तरह से उदयनिधि के बचाव में लगी है। इसका प्रमुख कारण डीएमके के सत्ता में कांग्रेस की सहभागिता और INDIA में शामिल होना है। ऐसे में कांग्रेस ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ लेकर उदयनिधि का उनके बयान के बचाव किया है।

Himanta Sarma on congress for Sanatan Controversy

वेणुगोपाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, सरमा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "आज, कांग्रेस ने कहा कि यह (सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी) उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। अगर मैं इस्लाम या ईसाई धर्म को खत्म करने पर कोई टिप्पणी करता हूं, तो क्या कांग्रेस कहेगी कि यह मेरी है।" अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता? कांग्रेस देश में हिंदू विरोधी माहौल बनाने का काम कर रही है। वे हिंदू और सनातन के खिलाफ साजिश के सरगना हैं।"

Recommended Video

    'सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान की निंदा नहीं करूंगा....', ऐसा क्यों बोले हिमंत बिस्वा सरमा?

    डीएमके नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है लेकिन राजनीतिक दलों को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, "हमारा दृष्टिकोण स्पष्ट है। 'सर्व धर्म समभाव' कांग्रेस की विचारधारा है। लेकिन आपको यह समझना होगा कि हर राजनीतिक दल को अपने विचार बताने की आजादी है। हम हर किसी के विश्वास का सम्मान कर रहे है।"

    वेणुगोपाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम हिमंत सरमा कहा, "आज, कांग्रेस ने कहा कि यह उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। अगर मैं इस्लाम या ईसाई धर्म को खत्म करने पर कोई टिप्पणी करता हूं, तो क्या कांग्रेस कहेगी कि यह मेरी है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता? कांग्रेस देश में हिंदू विरोधी माहौल बनाने का काम कर रही है। वे हिंदू और सनातन के खिलाफ साजिश के सरगना हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+