कोरोना काल में भी नए संसद भवन के निर्माण पर राहुल गांधी का निशाना, कहा-'सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट क्रिमिनल...'
कोरोना काल में भी नए संसद भवन के काम पर राहुल गांधी का निशाना, कहा-'सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट क्रिमिनल...'
नई दिल्ली, 07 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर पीक पर है। देश में दो दिन से कोरोना वायरस के 4 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा नए संसद भवन का निर्माण कार्य (सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट) जारी रखने पर विवाद बढ़ गया है। विपक्ष के कई नेता मोदी सरकार की आलोचना कर कर रहे हैं कि एक और देश में महामारी के दौरान लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं तो दूसरी ओर संसद भवन का निर्माण कराया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को क्रिमिनल वेस्टेज (आपराधिक अपव्यय) कहा है।

Recommended Video
राहुल गांधी ने शुक्रवार (07 मई) को ट्वीट किया, ''सेंट्रल विस्टा आपराधिक अपव्यय है। लोगों की जिंदगी को इस वक्त फोकस में रखें, ना कि एक नया घर पाने के लिए अपने अंधा अहंकार को महत्व दें।''
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को भारत की संसद की नई इमारत का शिलान्यास किया था। ये नया संसद भवन मौजूदा संसद भवन के पास ही बन रहा है।
ममता बनर्जी बोलीं- संसद भवन की नई बिल्डिंग के लिए खर्च हो सकता है...
राहुल गांधी ने पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर निशाना साधा था। ममता बनर्जी ने गुरुवार (06 मई) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ''अगर केंद्र सरकार संसद भवन की नई बिल्डिंग और स्टेच्यू बनाने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये खर्च कर सकती है तो लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने के लिए फंड क्यों नहीं दिया जा रहा है?''
राहुल गांधी पहले भी उठा चुके हैं सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 04 मई को ट्वीट करते हुए लिखा था, ''सेंट्रल विस्टा के लिए 13450 करोड़, भारत को पूरी तरह से वैक्सीनेट करने के लिए 45 करोड़, 1 करोड़ ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए, 2 करोड़ NYAY के तहत 6 हजार रुपये देने के लिए...लेकिन पीएम का अहंकार लोगों के जीवन से बड़ा है।''
राहुल गांधी ने इस डेटा के जरिए बताया है कि मोदी सरकार सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में 13450 करोड़ खर्च कर रही है लेकिन पूरे देस को वैक्सीनेट करने के लिए 45 करोड़ का खर्च नहीं उठा रही है।












Click it and Unblock the Notifications