'मोदी सरकार कर रही सबके साथ अन्याय', भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची गोड्डा, राहुल ने ये क्या कह दिया...
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुक्रवार को झारखंड पहुंच चुकी है। पाकुर से होते हुए आज राहुल गांधी गोड्डा पहुंचे हैं। जहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का मकशद बीजेपी द्वारा किए गए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है।
उन्होंने कहा, "इस यात्रा का उद्देश्य भी यही है कि वे (बीजेपी) नफरत फैला रहे हैं... हम इसके खिलाफ आये हैं। हम सभी को एकजुट करने आए हैं... पूरे देश में गरीबों और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है। युवाओं के साथ, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है..."

राहुल गांधी ने अडानी पर निशाना साधते हुए भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब अडानी का नाम आता है तो सभी को पता होता है कि उनके पीछे मोदी का सपोर्ट है।
यह भी देखें: Actors in Politics: तमिल सुपर स्टार विजय भी राजनीति में, जानें कैसा रहा है फिल्मी हस्तियों का राजनीतिक सफर
Recommended Video
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "भारत में अगर 'अडानी' का नाम लिया जाए तो लोग एक सेकंड में समझ जाते हैं... नरेंद्र मोदी उनकी पूंजी हैं... हम लैंड ट्रिब्यूनल बिल लेकर आए... प्रधानमंत्री मोदी ने लैंड ट्रिब्यूनल बिल रद्द कर दिया... सबके साथ अन्याय किया जा रहा है... केवल अडानी को न्याय और बाकी लोगों के साथ अन्याय हो रहा है..."
बीते दिन पाकुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी नफरत फैलाती है और वो और उनके गठबंधन के साथ मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।
यह भी देखें: Baba Siddique: राहुल गांधी ने कहा और अटकलें शुरू! क्या मिलिंद देवड़ा के बाद बाबा सिद्दीकी छोड़ेंगे कांग्रेस?
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के असम से गुजरने के दौरान उन्होंने (राहुल गांधी) सीएम हेमंत बिसवा सरमा पर जमकर निशाना साधा था और उन्हें सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया था। पलटवार में सरमा ने राहुल गांधी पर अपनी यात्रा के दौरान बॉडी डबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने जल्द ही उस बॉडी डबल के पहचान को उजागर करने की बात कही है।
राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। उनकी यह यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी। मार्च के तीसरे हफ्ते में उनकी इस यात्रा का समापन मुंबई में होगा।
यह भी देखें: राहुल की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहुंची झारखंड, कहा-हम नफरत के बाजार में खोलते हैं मोहब्बत की दुकान












Click it and Unblock the Notifications