'मोदी जी 16 अक्टूबर को गुजरात जाने वाले हैं, इसी वजह से EC ने गुजरात चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की': Congress
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अक्टूबर को गुजरात जाने वाले हैं, इसी वजह से चुनाव आयोग ने गुजरात चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की है।
नई दिल्ली। जिस तरह से चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया और गुजरात के चुनावों की घोषणा नहीं की है उसपर कांग्रेस ने अब निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अक्टूबर को गुजरात जाने वाले हैं, इसी वजह से चुनाव आयोग ने गुजरात चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो जाती है, ऐसे में पीएम मोदी लोगों को लुभाने के लिए किसी योजना की घोषणा नहीं कर सकते थे, इसी के चलते चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात में चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है।

कांग्रेस ने लगाए संगीन आरोप
ना सिर्फ कांग्रेस बल्कि अन्य राजनीतिक दल भी चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल खड़ा कर रही हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि एक तरफ जहां राज्यों की विधानसभा और लोकसभा का चुनाव एक साथ कराए जाने की बात की जा रही है तो दूसरी तरफ एक साथ दो राज्यों में चुनाव कराने में चुनाव आयोग को दिक्कतें हो रही हैं। लेकिन जिस तरह से चुनाव आयोग पर आरोपों की बाढ़ आई है, उसपर चुनाव आयोग ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि अगर गुजरात में चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाती है तो इससे यहां चल रहे बाढ़ राहत कार्य पर असर पड़ेगा, इसी वजह से यहां चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

18 दिसंबर से पहले होगा चुनाव
गौरतलब है कि गुरुवार को चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को विधानसभा का चुनाव एक चरण में होगा, जबकि 18 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी और इसका फैसला आ जाएगा। लेकिन चुनाव आयोग के इस ऐलान पर सवाल उठने लगा है क्योंकि आयोग ने हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात में चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं किया, हालांकि आयोग ने इस बात का ऐलान किया है कि दोनों ही जगह दोनों जगह चुनाव 18 दिसंब से पहले होंगे ताकि दोनों जगह वोटों की गिनती एक साथ हो सके।

योगी आज से करेंगे प्रचार
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज से तीन दिवसीय गुजरात के दौरे पर हैं और वह इस दौरान तमाम जगहों पर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। योगी आदित्यनाथ के अलावा उत्तर प्रदेश के कई अन्य मंत्री भी चुनाव प्रचार करेंगे और जिन इलाकों में पार्टी की स्थिति कमजोर है वहां ये नेता पार्टी को मजबूती देने की कोशिश करेंगे। योगी आदित्यनाथ को गुजरात के चुनाव मैदान में उतारने के फैसले के पीछे उनकी हिंदुत्ववादी छवि को माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- नाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा ने मारी बड़ी बाजी
इसे भी पढ़ें- नाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा ने मारी बड़ी बाजी












Click it and Unblock the Notifications