पश्चिम बंगाल: स्वपन दासगुप्ता को BJP का टिकट दिए जाने पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, सभापति से मांगा स्पष्टीकरण
नई दिल्ली। राज्यसभा में राष्ट्रपति के द्वारा मनोनित सांसद स्वपन दासगुप्ता को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित किया है। स्वपन दासगुप्ता को पार्टी ने तारकेश्वर सीट से उम्मीदवार बनाया है, लेकिन अब इसको लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, कांग्रेस और टीएमसी ने स्वपन दासगुप्ता को टिकट दिए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने तो इसके लिए राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को एक खत लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा सभापति को खत
कांग्रेस का कहना है कि स्वपन दासगुप्ता को बीजेपी ने किस आधार पर चुनावी टिकट दे दिया है, जबकि उन्होंने ना तो राज्यसभा से इस्तीफा दिया है और ना ही बीजेपी ज्वॉइन की है। कांग्रेस का कहना है कि स्वपन दासगुप्ता को बीजेपी ने किस आधार पर चुनावी टिकट दे दिया है, जबकि उन्होंने ना तो राज्यसभा से इस्तीफा दिया है और ना ही बीजेपी ज्वॉइन की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पत्र में लिखा है, "क्या राज्यसभा का एक मनोनीत सदस्य, जो औपचारिक रूप से नामांकन के छह महीने के भीतर कोई राजनीतिक पार्टी ज्वॉइन नहीं कर सकता, क्या उसे इस पार्टी किसी चुनाव में टिकट दिया जा सकता है और वो भी सदन से इस्तीफा दिए बिना।? "
टीएमसी ने भी सदस्यता खत्म करने की उठाई मांग
कांग्रेस के अलावा टीएमसी ने भी दासगुप्ता की उम्मीदवारी पर सवाल उठाए हैं। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने दासगुप्ता की सदस्यता को खत्म करने की मांग की है। उन्होंने संविधान की 10वीं अनुसूची का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी मनोनीत राज्यसभा सांसद शपथ लेने के 6 महीने बाद किसी पार्टी में शामिल होता है तो उसे राज्यसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications