हम तीन तलाक बिल लाने के पक्ष में, लेकिन एक शर्त पर: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस तीन तलाक के बिल पर सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार हो गई है, लेकिन एक शर्त पर। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि अगर मोदी सरकार पीड़ित महिला को गुजारा भत्ता देने के लिए राजी होती है, तो ही कांग्रेस इस बिल को समर्थन करेगी। देव ने कहा कि कांग्रेस कभी तीन तलाक बिल के खिलाफ थी ही नहीं, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि सरकार का यह बिल महिलाओं के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव में पीडित के लिए गुजारा भत्ता की व्यवस्था जरूर होनी चाहिए।

हम तीन तलाक बिल लाने के पक्ष में, लेकिन एक शर्त पर: कांग्रेस

सुष्मिता देव ने तीन तलाक बिल में संशोधन लाने के लिए कहा था, लेकिन सरकार फिलहाल इस पर विचार नहीं कर पायी है। देव ने कहा कि अगर सरकार अपने बिल मे संशोधन करती है, तो कांग्रेस जरूर इस तीन तलाक बिल का समर्थन करेगी।

देव ने कहा, 'इस बिल का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाना है और तीन तलाक की प्रथा को खत्म करना है। लेकिन, अगर पति को जेल भेजा जाएगा, तो पिछे उसकी पत्नी कैसे अपना गुजारा करेगी।'

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बिना किसी शर्त पर महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने की बात कही थी। जिस पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी उन्हें एक पत्र लिखा और तीन तलाक व निकाह हलाला संबंधी विधेयकों को पारित कराने में सहयोग की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+