Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CAA-NRC: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, दिग्विजय बोले- काले कानून को कभी लागू नहीं होने देंगे

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ राजनीतिक पार्टियां लगातार केंद्र सरकार को घेरे हुए हैं। बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जहां हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान मंच से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर सीएए और एनआरसी को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान को मानने वाले इस काले कानून को कभी लागू नहीं होने देंगे।

Congress protests in Madhya Pradesh Digvijay said black law will never be implemented

गौरतलब है कि नागरिकता कनून लागू होने के बाद से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है, इसके साथ एनआरसी का भी कड़ विरोध हो रहा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है ऐसे में सीएए और एनआरसी प्रदेश में लागू होगा या नहीं यह भी सवाल खड़ा हो रहा है। दिग्विजय ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने अभी सिर्फ अपने पेड़ की पत्तियां दिखाई हैं लेकिन जड़ों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध की विचार धारा है जिसने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की। उन्होंने आगे कहा कि इसी विचारधारा ने 1962 में भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया था। दिग्विजय ने नागरिकता कनून पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह लोग हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई को अलग करना चाहते हैं । उन्होंने कहा कि यह लोग अब अंग्रेजी की नीति फूट डालो और राज करो पर देश पर राज करना चाहते हैं।

बता दें कि कांग्रेस के कई अन्य शासित राज्यों ने पहले की सीएए को लागू करने से मना कर दिया है हालांकि केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा था कि राज्य सरकारों के पास कानून लागू करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। दिल्ली में बीते रविवार हुए हिंसक प्रदर्शन में पुलिस की कार्रवाई पर भी कांग्रेस नेता ने सवाल खड़े किए। बता दें कांग्रेस के कार्यक्रम मे दिग्विजय के अलावा विधायक आरिफ मसूद और अमरान प्रतापगढ़ी भी पहुंचे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+