तेलंगाना चुनाव के बीच बोड्डुप्पल में कांग्रेस का विरोध, लगाए गए होर्डिंग्स

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के बीच बोड्डुप्पल समेत कुछ अन्य इलाकों में कांग्रेस के विरोध की खबरें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में लोगों ने कांग्रेस के विरोद में होर्डिंग्स लगाए हैं,जिनमें तेलंगाना राज्य की मांग के दौरान विरोध मृतकों के परिवारों की अनदेखी के लिए कांग्रेस का राज्य से सफाया करने की बात कही गई है।

चुनावी राज्य तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। ये विरोध तेलंगाना राज्य की मांग करने वाले युवाओं की मौत के बाद उनके परिवारों की उपेक्षा को लेकर किया जा रहा है। इस विरोध के तहत शनिवार (18 नवंबर) बोड्डुप्पल में लगी होर्डिंग्स में लिखा है, "तेलंगाना के शहीदों के नुकसान के लिए जिम्मेदार कांग्रेस को तेलंगाना में जीवित रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए..."।

 Congress protests in Bodduppal

तेलंगान में ये सभी पोस्टर और होर्डिंग्स कांग्रेस की दिग्गजों राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे की राज्य के विभिन्न जिलों में चुनावी रैलियों के ठीक एक दिन बाद लगाए गए। बता दें कि तत्कालीन तेलंगाना राज्य की मांग के दौरान 2004 में तेलंगाना के लिए अलग राज्य का आश्वासन दिया था।

लेकिन बाद में 'यू' टर्न ले लिया। इसके बाद आंध्र प्रदेश में अगल राज्य की मांग को लेकर कई कमेटी गठित की गई। जिसके चलते तेलंगाना की मांग पूरी करने में काफी देरी हुई। आरोप है कि ये देरी ही तेलंगाना में विरोध की वजह बनी। जिसमें राज्य के कई युवाओं की जान चली गई।

चुनावों के बीच उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी शहीद स्मारक और तेलंगाना के शहीद श्रीकांत चारी की प्रतिमा, एलबी नगर जंक्शन पर कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तेलंगाना में वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+